राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर में एक रिटायर्ड टीचर और उसके पति को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 71 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ितों ने ठगी होने के 9 दिन बाद साइबर पुलिस की मदद ली।

digital arrested in Rajasthan पुलिस के अनुसार उदयपुर के न्यू अहिंसापुरी निवासी शशि जैन (65) और उनके पति सौभाग्यमल के साथ ठगी की यह वारदात हुई। 22 दिसंबर को उनके पास फोन आया। इसमें बताया गया कि आपका एक बैंक अकाउंट मिला है। जिसमें बड़ी राशि इधर से उधर की गई है, जो जेट एयरवेज से जुड़े नरेश गोयल स्कैम की है। ऐसे में इस स्कैम में आपका नाम भी आ रहा है। आरोपियों ने दंपती से सीबीआइ अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट जज, टेलीकॉम अधिकारी, मुंबई पुलिस आदि बनकर पूछताछ की। इस दौरान उनसे समय-समय पर 71 लाख रुपए वसूल लिए।
आरोपियों ने पीड़ित को बताया कि वे बुजुर्ग है, इसलिए उनका मामला प्रायोरिटी से ले रहे हैं। आरोपियों ने मनी स्कैम का बहाना बनाकर भ्रमित किया। इसके साथ ही यह कहा कि वे स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं करे और किसी भी परिजन को इस मामले की जानकारी नहीं दें, अन्यथा वे भी आरोपी बन जाएंगे। दोष सिद्ध होने पर 7 साल तक की सजा हो सकती है।

आरोपियों ने बड़ी राशि का स्कैम होने की बात कहते हुए पीडि़तों को यह राशि जमा करवाने को कहा। इससे सजा माफ होने तक का प्रावधान होना बताया। इसके साथ ही कहा कि आप निर्दोष होंगे तो यह राशि जांच के बाद पुन: आपको मिल जाएगी। ऐसे में पीड़ितों ने एफडी तुड़वाकर और सोना गिरवी रखकर 71 लाख रुपए आरोपियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

साइबर ठग इन दिनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इससे ऐसा लगता है कि पेंशन डिपार्टमेंट का डाटा कहीं से लीक हो गया है। वे पीड़ितों के आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि की कॉपी भी फोन पर दिखा देते हैं। हालांकि कई मामलों में ये कॉपी फर्जी मिली।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 369 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 452 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व