राइजिंग स्टार्स कप : उदयपुर क्रिकेट अकादमी ने जिया अदामी गुजरात को हराया

उदयपुर। उदयपुर क्रिकेट अकादमी एवं जिया क्रिकेट अकादमी राधनपुर (गुजरात) के मध्य राइजिंग स्टार्स कप के दूसरे मैच में उदयपुर क्रिकेट अकादमी ने जिया क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिया क्रिकेट अकादमी की पहली पारी में मात्र 95 रन पर ऑल आउट हो गई। उनकी और से मनोज ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। उदयपुर क्रिकेट अकादमी के विवान चौधरी ने तीन एवं लक्ष्य खटीक ने दो विकेट अपने नाम किए।
उदयपुर क्रिकेट अकादमी ने अपनी पहली पारी में निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाएं। कप्तान ईशान बाबेल ने सर्वाधिक 75 एवं दर्श ने 32 रन बनाए। जिया क्रिकेट अकादमी के शिवम पंचाल ने तीन विकेट अपने नाम किया।
पहली पारी में 72 रन से पिछड़ने के बाद जिया क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज मनोज के विस्फोटक 61 , शिवम पंचाल के 32 एवं अरविंन के 27 रनों की बदौलत 171 रन बनाए।
उदयपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से हर्षित डांगी, भंवर डांगी, तमन्ना एवं लक्ष्य खटीक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर क्रिकेट अकादमी कप्तान ईशान बाबेल के नाबाद 36 एवं कुशल पटेल के 22 रनों की बदौलत आवश्यक रन 20 ओवर में बना लिए एवं 6 विकेट से जीत अपने नाम की। उदयपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से ईशान बाबेल एवं जिया क्रिकेट अकादमी की ओर से मनोज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
उदयपुर क्रिकेट अकादमी के भंवर डांगी एवं जिया क्रिकेट अकादमी के हितेश को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व