राउण्ड टेबल इण्डिया के ब्रांड एम्बेसडर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के सानिध्य में 3000 रिसाईकल्ड चप्पल व 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बांटे

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया ने ग्रीन सोल संस्था के साथ मिलकर आज से 3 हजार  रीसाइकल्ड चप्पल का वितरण प्रारम्भ किया। जिसका शुभारम्भ राउण्ड टेबल इण्डिया के ब्रांड एम्बेसडर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस प्रांगण में किया।
पुराने जूतों के सोल से रीसाइकल्ड चप्पल बनानें वाली ग्रीन सोल एक संस्था ने राउंड टेबल इंडिया के साथ पहले दौर में 3 हजार चप्पल के वितरण का प्रावधान रखा है,जो आगे जा कर 10 हजार किया जायेगा। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ मिलकर राउंड इंडिया ने इंडियन कम्यूनिटी सेंटर मॅलिबू अमेरीका की चिकित्सक श्रीमती शुभा जैन के सहयोग से अमेरीका से 4600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात किये गये। राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा भारत के 100 से अधिक शहरों में स्थापित किये गये आॅक्सीजन बैंक में इन्हें रखा गया गया। इसी कड़ी में आज 3 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर आर्मी के ईसीएचएस पोल्यक्लिनिक के लिये दिए गए।

इस अवसर पर विश्व के 65 देशों में सेवा कार्य करने वाली राउंड टेबल इंटरनेशनल संस्था के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट भारतीय मूल के डी के सिंह, राउंड टेबल इंडिया के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट मौर्य फिलिप, राउंड टेबल इंडिया शाखा के चेयरमैन दीपेश कोठारी, ग्रीन सोल के श्रेयंास भण्डारी, ईसीएचएस के कर्नल डाॅ. दौलत बैंसला, डॉक्टर देवेंद्र एवं टेबल के अन्य सदस्य मौजूद थे। राउंड टेबल इंडिया के नए ब्रांड ऐम्बैसडर महाराज लक्ष्यराज सिंह ने राउंड टेबल इंडिया के इस सेवा कार्य की प्रश्ंासा की और युवा लोगों से अपने सोशल मीडीयम के माध्यम से राउंड टेबल इंडिया के कार्यों से जुड़ने की अपील की।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व