प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादें देवी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया


 उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादें का जन्मोत्सव ग्राम पंचायत दरौली स्थित मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। मेवलिया प्रजापति समाज पांच चौखला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित अन्य अतिथियों ने डायरेक्ट्री ओर कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर से शोभा यात्रा रवाना होकर दरौली गांव से गुजरी। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला के महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए पांचो चौखलो ने एक साथ मिलकर जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। भजन गायक राजेश वैष्णव के भजनों का समाज जनों ने आनंद लिया। इसके बाद 20 जनवरी 2026 मंगलवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा दरौली स्थित मां श्री यादें  मंदिर से रवाना होकर दरौली गांव में पहुंची। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। गांव के विभिन्न रास्तों से होते हुए शोभायात्रा का मंदिर प्रांगण में समापन हुआ। मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वागड़ मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगर लाल प्रजापति ने की। इस मौके पर भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि समाज के विकास में हर संभव आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब समाज की ओर से जो आदेश हुआ है, उनके पालन की गई है। आगे भी मंदिर विकास के लिए यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गणेश लाल प्रजापत घासा, मांगीलाल प्रजापत इटाली, केशवलाल जालोरा, सोहनलाल बेदला, भंवरलाल आयड, नारायणलाल तीतरड़ी, नारायणलाल पीपड़, किशनलाल देलवाड़ा, लक्ष्मीलाल ओडन, लालचंद बागोल, विशिष्ठ अतिथि रूपलाल साकरोदा, देवीलाल सराय, उदयलाल महाराज की खेड़ी, प्रेमलाल माल कि टूस, रामलाल दरौली, मोहनलाल लखावली, हीरालाल कविता, दिनेश चंद्र बड़ी, दिनेश छोटा बेदला, रूपलाल सीसारमा, नानालाल मटून, फतेहलाल सविना, रामचंद्र लकड़वास, प्रभुलाल उमरडा, मोहन तीतरड़ी, किशनलाल कड़ियां, लक्ष्मीलाल देलवाड़ा, लोगरलाल मटाटा, आसाराम गौडच, भेरूलाल मोलेला, मांगीलाल नन्दोदा, गोटूलाल ओडन, वर्दीचंद मोलेला, नंदलाल धायला, लक्ष्मीलाल मोलेला सहित पांच चौखले के कही समाज जन्य मौजूद थे।

भामाशाहों का हुआ स्वागत और सम्मान
मेवाड़ चौखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत ने बताया कि जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में डायरेक्ट्री निर्माण में सहयोग प्रदान करने वालों के साथ कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया। मंदिर में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाह भंवरलाल प्रजापत बिछड़ी, केशुलाल प्रजापत मॉल की टूस और उदय लाल प्रजापत भटेवर का स्वागत और सम्मान किया गया। 

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व