उदयपुर में सरपंच सहित 7 कार्मिकों को निलंबित किया

उदयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिले की पंचायत समिति ऋषभदेव की ग्राम पंचायत घोड़ी की वर्तमान सरपंच (प्रशासक) श्रीमती जसोदा मीणा को प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशा निर्देशों की पूर्णतया पालना नहीं करने पर तथा आवासो की राशि हस्तांतरित करने में गंभीर अनियमितताएं किए जाने का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के आदेश दिए हैं!
साथ ही ग्राम विकास अधिकारी अजीत डामोर,रोजगार सहायक रमेश चंद्र डामोर, कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार मीणा, सहायक विकास अधिकारी कैलाश जया तथा तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति ऋषभदेव मूलाराम सोलंकी को दोषी मानते हुए उक्त सभी के खिलाफ 16 सीसीए की कार्रवाई करते हुए सभी को निलंबित किए जाने के आदेश दिए हैं।

प्रकरण के अनुसार ग्राम पंचायत घोड़ी, पंचायत समिति ऋषभदेव,जिला उदयपुर के सरपंच दिलीप परमार एवं श्रीमती जसोदा,ग्राम सेवक व पंचायत सहायक द्वारा पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा योजना में करोड़ों रुपए का घोटाला व फर्जीवडा करने के भ्रष्टाचार की शिकायत पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमंद की अध्यक्षता में जांच दल गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश विभाग द्वारा दिए गए थे!
जांच दल द्वारा अपनी रिपोर्ट में ग्राम पंचायत घोड़ी, पंचायत समिति ऋषभदेव, जिला उदयपुर के सरपंच दिलीप परमार एवं श्रीमती जसोदा, ग्राम सेवक, पंचायत सहायक द्वारा पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा योजना में करोड़ों रुपए का घोटाला व भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई! जिसमें दिलीप कुमार तत्कालीन सरपंच, जसोदा मीणा वर्तमान सरपंच (प्रशासक), अजीत कुमार डामोर विकास अधिकारी, रमेश चंद्र डामोर रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत घोड़ी,सुरेंद्र कुमार मीणा, कनिष्ठ सहायक, कैलाश जोया, सहायक विकास अधिकारी एवं मूलाराम सोलंकी तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति ऋषभदेव जिला उदयपुर को उत्तरदायी माना गया!
जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने सभी को निलंबित करने तथा कार्मिकों के खिलाफ 16 सीसीए की कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं!

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व