राजस्थान में स्कॉर्पियो-ट्रेलर में भिड़ंत, 4 दोस्त जिंदा जले

ब्यूरो रिपोर्ट
जयपुर, बालोतरा, बाड़मेर।
राजस्थान के बालोतरा में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेलर-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई और जार दोस्त जिंदा जल गए। हादसे में एक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। ये सभी बालोतरा के सिणधरी से बाडमेर जिले के गुड़ामालानी जा रहे थे। सभी गुड़ामालानी के पास डाभड़ गांव के निवासी है।

बालोतरा–सिणधरी मेगा हाईवे पर ट्रेलर व स्कॉर्पियो गाड़ी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई और उसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो में सवार 4 युवकों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

बताते है कि डाबड़ गांव के 5 दोस्त स्कॉर्पियो में सवार होकर सिणधरी में एक होटल में खाना खाने के बाद वे रात को वापस लौट रहे थे। सड़ा सरहद क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी।

ट्रेलर चालक ने जान जोखिम में डालते हुए स्कॉर्पियो के चालक को बाहर खींचने की कोशिश की और एक युवक को बचाने में सफल रहा। इसी दौरान आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल युवक को सिणधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे जोधपुर रेफर किया गया।

आग इतनी विकराल थी कि स्कॉर्पियो के दरवाजे जाम हो गए और चार युवक भीतर ही फंस गए। कुछ ही मिनटों में वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। चारों के शव पूरी तरह जल जाने से पहचान संभव नहीं हो पाई है। डीएनए जांच के बाद ही पहचान की प्रक्रिया होगी। बाद में जिला कलेक्टर और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 171 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 170 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व