सीपी का बड़ा दांव, भदेसर के चुंडावत परिवार को कांग्रेस से बीजेपी मे खींचा

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस से मन उठने के बाद अब चित्तौड़गढ़ कांग्रेस के बड़े राजपूत चेहरे के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले भदेसर के पूर्व प्रधान डा अर्जुन सिंह चुंडावत ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इनके बेटे छात्र नेता पहले ही भाजपा के पाले मे आ चुके है।

इसी सियासी धमाके से चित्तौड़गढ़ की सियासत में वहां के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बड़ा दांव माना जाएगा। असल में चित्तौड़गढ़ विधायक और सीपी जोशी के बीच चल रही अदावत कही न कही लोकसभा चुनाव को प्रभावित नहीं कर दे इसलिए सीपी ने चुंडावत परिवार का वर्चस्व और वजूद को समझते हुए तत्काल खेला कर दिया।

अर्जुन सिंह चुंडावत और कृष्णपाल सिंह चुंडावत जब कांग्रेस में थे तब की एक तस्वीर

इससे पहले चित्तौड़गढ़ की वल्लभनगर विधानसभा सीट से एक और राजपूत नेता रणधीर सिंह भींडर की घर वापसी सीपी ने करवा दी जबकि केन्द्र और राजस्थान के कई वरिष्ठ और बड़े नेता यह काम पहले नही करा पाए। सीपी और आक्या के बीच जयपुर में एक दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मंत्री और निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मध्यस्थता करवा दी लेकिन सीपी ने इससे पहले ही दो बड़े राजपूत नेताओं को अपने साथ कर अपनी स्थिति को मजबूत कर दी।

अर्जुन सिंह चुंडावत के बेटे कृष्णपाल सिंह चुंडावत पहले ही भाजपा में आ गए

जानिए अर्जुन सिह चुंडावत को

ये चेहरा चित्तौड़गढ़ कांग्रेस और राजपूत समाज में अलग ही नाम है। वे चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन महासचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। वे भदेसर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रह चुके। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बहुत नजदीक रहे। वे लम्बे समय से चित्तौड़गढ़ से टिकट माग रहे थे लेकिन उनको दरकिनार ही किया गया। 30 साल से कांग्रेस की सेवा करने वाले अर्जुन सिह को तकलीफ थी कि कांग्रेस मे जमीनी कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं हुई। उनको मौका नहीं दिया गया। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति आदि को देखकर अर्जुन सिंह ने कांग्रेस को बाय कर दिया। डा चुंडावत ने पीएम नरेंद्र मोदी के सिद्धांतो एवं राजनीतिक नीतियों से प्रभावित होकर जयपुर में प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, श्रीचंद कृपलानी एवं प्रदेश के कई बड़े नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ कृष्णपाल सिंह चुंडावत

बेटा केपी पहले ही थाम चुका भाजपा का हाथ
अर्जुन सिंह चुंडावत के बेटे कृष्णपाल सिंह चुंडावत इससे पहले ही भाजपा में जा चुके है। वे विधानसभा चुनाव से पहले ही नवंबर 2023 में जयपुर में भाजपा में शामिल हुए। वे उदयपुर से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है। वे एनएसयूआई प्रदेश के जनरल सेक्रेटी भी रह चुके है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व