शिल्पग्राम महोत्सव-21 से 30 दिसंबर 2024, राज्यपाल करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

उदयपुर। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा हर वर्ष आयोजित कराए जाने वाले विश्व प्रसिद्ध शिल्पग्राम महोत्सव का पूरे एक साल का इंतजार शनिवार को समाप्त होगा। हवाला रानी रोड स्थित शिल्पग्राम में मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव बागडे शाम को महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 10 दिन यानी 30  दिसंबर तक ‘लोक के रंग-लोक के संग’ थीम पर यह उत्सव मेवाड़-प्रदेश-देश-विदेश के लोक कला एवं संस्कृति प्रेमियों के भरपूर मनोरंजन के साथ ही लोक संस्कृतियों के विषय में ज्ञानवर्द्धन भी करेगा। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि सांसद श्री सीपी जोशी, श्री चुन्नी लाल गरासिया और श्री मन्नालाल रावत तथा विधायक श्री ताराचंद जैन और श्री फूल सिंह मीणा भी मौजूद रहेंगे।
गवर्नर श्री हरिभाऊ किशनराव बागडे शनिवार शाम छह बजे शिल्पग्राम पहुंचेंगे। वे गोल्फ क्राफ्ट के माध्यम से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद विशिष्ट अतिथियों के साथ मुक्ताकाशी मंच पर दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे। इसके बाद वे समारोह को संबोधित करेंगे और लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखेंगे। इससे पूर्व पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान अतिथियों का स्वागत करेंगे।

गवर्नर प्रदान करेंगे डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेंट लाेक कला पुरस्कार-

राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव बागडे समारोह में डॉ. रूप सिंह शेखावत (भवाई लोक नृत्य) और गणपत सखाराम मसगे (कठपुतली एवं चित्रकला) को डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस पुरस्कार में प्रत्येक को एक रजत पटि्टका के साथ 2.51 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

पहले दिन दोपहर 3 बजे बाद निशुल्क प्रवेश –
शिल्पग्राम महोत्सव में शनिवार (21 दिसंबर) दोपहर 3 बजे बाद मेलार्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश रहेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत कल आएंगे-

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को शिल्पग्राम महोत्सव में आएंगे। वे दोपहर 2:30 बजे शिल्पग्राम आएंगे। वे शिल्पग्राम का दौरा करेंगे। 

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 326 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व