ईडाणा माता में दर्शन दीर्घा का होगा विस्तार, बनेगा भक्त निवास

दयपुर। उदयपुर संभाग की प्रसिद्ध व मेवल क्षेत्र की शक्तिपीठ स्वयं अग्नि से स्नान करने वाली प्राकृतिक ईडाणा माता मंदिर में शुक्रवार को दर्शनदीर्घा विस्तार के साथ भक्त निवास का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ।

ईडाणा माता ट्रस्ट के आचार्य अंबालाल शर्मा ने बताया की माताजी हवनशाला में सुबह शुभ मुहूर्त में 5 पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव पूजन करते हुए महायज्ञ शुरू हुआ। जिसमें 11 यजमानों को बैठाते हुए नव‌चंडी यज्ञ संपन्न हुआ। नव‌चंडी महायज्ञ के बाद 11 बजकर 5 मिनट पर शिलान्यास कार्यक्रम शुरू हुआ।  प्रारंभ में रुद्राभिषेक करते हुए शिला अभिषेक किया गया। सबसे पहले ईडाणा माता दर्शन दीर्घा का शिलान्यास किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया की मुख्य शिला का शिलान्यास राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने किया।

अन्य शिलाएं वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, उदयपुर जिला प्रमुख ममता कुंवर, भीमसिंह चुंडावत, राष्ट्रीय किंग सेना अध्यक्ष गगन सिंह राव, भंवर सिंह घोडच, वल्लभनगर पूर्व प्रधान हुकमीचंद सांगावत सहित भामाशाहों व अतिथियों द्वारा 21 शिलाओं का पूजन कर 11 शिलाएं दर्शन दीर्घा विस्तार के लिए रखी गई। जिसके बाद यात्री स्वागत कक्ष का शिलान्यास वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने 5 शिलाए रखते हुए शिलान्यास किया। ईडाणा माता मंदिर परिसर के चौक में चौक का शिलान्यास उदयपुर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, भीम सिंह चुंडावत, पंकज शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल सहित अन्य अतिथियों ने किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद ईडाणा माता सभागार भवन में सम्मान समारोह व अतिथि परिचय समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने जनजाति क्षेत्र में ईडाणा माता आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं के लिए अपने स्वयं के प्रयासों से व अन्य प्रयासों से राहत दिलाते हुए विश्वास दिलाया। गरासिया ने कहा की हिंदू धर्म की पहचान मंदिर को बनाना मात्र ही नहीं है, बल्कि निरंतर उनका संरक्षण करते रहना भी है।

ईडाणा माता मास्टर प्लान 2 का विमोचन –

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईडाणा माता शक्तिपीठ में हो रहे विकास कार्य में निरंतर गति देते हुए आगे सुचारू रूप से नवीन कार्य की रुप रेखा के साथ शुक्रवार को ईडाणा माता सभागार भवन में अतिथियों द्वारा ईडाणा माता मास्टर प्लान 2 का विमोचन हुआ। जिसमें आगे किये जाने वाले विकास कार्य की सभी रुप रेखाओं की संक्षिप्त जानकारी बताई गई। बता दें की ईडाणा माता मंदिर में बनने वाले भक्त निवास भवन को 61 लाख व दर्शन दीर्घा विस्तार को 31 लाख में सभी सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना तय है।

पूर्व विधायक शक्तावत ने की यात्री स्वागत कक्ष बनवाने की घोषणा –
ईडाणा माता में हुए शुक्रवार को दर्शनदीर्घा विस्तार व भक्त निवास शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने स्वयं मंदिर परिसर में यात्री स्वागत कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा की। प्रीति शक्तावत ने कहा की शक्तावत परिवार लंबे समय से इस प्राकृतिक स्थान से जुड़ा हुआ है। ईडाणा माता मेवाड़ ही नहीं बल्कि विश्व में ख्यातिप्राप्त है।
वहीं जिला प्रमुख ममता कुंवर ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द ईडाणा माता मंदिर चौक में इंटरलोकिंग कार्य जिला परिषद द्वारा करवा दिया जाएगा।  कार्यक्रम के बाद में महाप्रसादी‌ का आयोजन किया गया। इस दौरान ईडाणा माता ट्रस्ट ईडाणा के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।  सभी अतिथियों का आभार व्यक्त ट्रस्ट महामंत्री लव‌ व्यास ने किया। यह जानकारी करण औदिच्य ने दी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व