उदयपुर में हिन्दू सम्मेलन से पहले निकली मशाल यात्रा

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन (दिनांक 18 जनवरी 2026) के प्रति जन-जागृति एवं सामाजिक चेतना के उद्देश्य से उदयपुर के बड़गांव बस्ती में एक भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।
मशाल यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “हिन्दू एकता जिंदाबाद”, “सनातन धर्म की जय”, “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि 18 जनवरी 2026 को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज, प्रसिद्ध पत्रकार सुश्री रुबिका लियाकत तथा राष्ट्रीय गौ सेवा प्रमुख श्री अजित महापात्रा जी विशेष रूप से सहभागिता करेंगे, जिससे सम्मेलन को वैचारिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गरिमा प्राप्त होगी।
मशाल यात्रा में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से समाज में हिन्दू एकता, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्रभावना का सशक्त संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री ओमशंकर श्रीमाली, आयोजन संयोजक डॉ. अनिल मेहता, प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक श्री अनुराग सक्सेना, श्री पन्नालाल शर्मा, श्री गेहरीलाल शर्मा, श्री कैलाश शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, श्री दीपक श्री गणेशलाल जी शर्मा, डॉ. देवेंद्र श्रीमाली, श्री अशोक शर्मा, श्री रोहन श्रीमाली, श्री दीपक सिंघवी, श्री प्रफुल्ल श्रीमाली, श्री पुष्कर शर्मा, श्री हितेश जी, श्री श्यामसुंदर श्रीमाली, श्री खुबीलाल सुथार, श्री टम्मूनाथ जी, पं. पुष्कर, श्री देवीलाल श्रीमाली, श्री सत्यप्रकाश जी, श्री रामप्रसाद जी, श्री जमनालाल ओझा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि मशाल यात्रा के साथ-साथ आगामी दिनों में वाहन रैली, सामूहिक धार्मिक आयोजन, घर-घर संपर्क अभियान एवं भगवा ध्वज स्थापना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मेलन की व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक धनराज जी ने सम्बोधित करते हुए एक स्वर में विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 95 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 48 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 38 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 35 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 77 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 203 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व