राजस्थान में सातवीं की पढ़ाई छोड़ने वाले MLA ने 68 की उम्र में दिया MA का एक्जाम

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान के एक MLA ने 68 की उम्र में MA का एक्जाम दिया। स्थितियों के बीच सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए इन विधायक जी ने 68 की उम्र में एमए का एक्जाम दिया है। इनकी बेटियों ने राह बताई तो विधायक पिता ने सतत पढ़ाई की और आगे बढ़ते जा रहे है।

उदयपुर जिले के उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधायक फूलसिंह मीणा का शिक्षा के प्रति जज्बा अनुकरणीय है। 15 साल की आयु में आर्थिक अभावों के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले मीणा ने न केवल अपनी बेटियों की प्रेरणा से दोबारा शिक्षा का दामन थामा, अपितु अपने क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा के सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत भी बन कर उभरे हैं।

जनजाति परिवार से आने वाले फूलसिंह मीणा ने 15 वर्ष की आयु में आर्थिक अभाव एवं संघर्षों के चलते सातवीं बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बाद में अपनी बेटियों की प्रेरणा और प्रोत्साहन से 40 वर्ष बाद 55 वर्ष की उम्र में पुनः शिक्षा की डगर थामी और बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने एमए करने की ठानी।

हाल ही उन्होंने 68 वर्ष की आयु में जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ युनिवर्सिटी से एम.ए. राजनीति विज्ञान में अंतिम वर्ष की परीक्षा दी। विधायक मीणा ने बताया कि उनका सपना पीएचडी की पढ़ाई कर डॉक्टर की उपाधि अपने सैनिक पिता को समर्पित करने का है। विधायक मीणा का यह जज्बा पूरे देश के शिक्षार्थियों के लिए आदर्श है। विधायक मीणा अपने सारे राजनीतिक उत्तरदायित्व को प्रण-प्राण से निभाते हैं, जनता की समस्याओं के समाधान हेतु फील्ड में हर समय सक्रिय रहते हैं। जनता के लिए हर समय सुलभ रहते हैं। विधानसभा में प्रश्न काल में प्रश्न पूछने के मामले में हमेशा 100 प्रश्न पूछ कर शतकवीर रहते हैं। इतनी व्यस्तताओं के बावजूद विधायक मीणा शिक्षा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहते हुए एम ए अंतिम वर्ष के सोपान पर पहुंच चुके हैं।

उदयपुर में अपने कार्यालय में बेटियों की मदद से पढ़ाई करते विधायक फूलसिंह मीणा।

उल्लेखनीय है कि विधायक मीणा विधानसभा के स्पीकर पैनल में शामिल हैं और लगातार दूसरी बार विधानसभा की जनजाति कल्याण समिति के सभापति भी हैं। साथ ही वह आरएससीईआरटी की गवर्निंग काउंसिल में भी शामिल है। राधास्वामी के अनुयायी एवं बाबाजी गुरिंदर सिंह जी ढिल्लों के शिष्य विधायक मीणा अपनी फिटनेस और ड्रेस कोड के लिए भी लोकप्रिय है।

शिक्षा के प्रति जोश व जुनून अनुकरणीय
विधायक की शिक्षा में सहयोगी प्राचार्य संजय लुणावत ने बताया कि विधायक मीणा जनता के प्रति अपने उत्तरदायित्व पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं। शिक्षा के प्रति उनका जोश व जुनून अनुकरणीय है। व्यस्तता के बीच क्षेत्र भ्रमण करते हुए कार में, ऑडियो सुनते हुए, नोट्स पढ़ते हुए निरंतर अध्ययन में जुटे रहते हैं।

बालिका शिक्षा के प्रेरणापूंज
अपनी बेटियों से प्रेरणा पाकर शिक्षा की राह पर अग्रसर हुए विधायक मीणा अब क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा के प्रेरणापूंज बने हुए हैं। विधायक मीणा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से प्रभावित होकर अनूठी पहल की। इसमें वे प्रति वर्ष अपने क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड से सभी वर्गों की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली बेटियों को निःशुल्क हवाई यात्रा कराते हैं। इससे क्षेत्र में बाल विवाह में भी कमी आई है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 321 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 223 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 170 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 151 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 209 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 401 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व