उदयलाल आंजना किंग मेकर बने…

जयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले से आने वाले उदयलाल आंजना का कद राजस्थान की राजनीति में बढ़ गया है। आंजना मूलत निम्बाहेड़ा क्षेत्र से आते हैं और कांग्रेस के चित्तौड़गढ़ जिले से कद्दावर नेता है। उदयलाल आंजना गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री हैं और उन्होंने मातृकुंडिया में सम्मेलन में जो भीड़ जुटाई उसको देखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी बड़ा आश्चर्य हुआ।

सबसे बड़ी बात यह कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री गहलोत, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे ही मातृकुंडिया पहुंचे और भीड़ को देखा तो भीड़ के बीच उन्हें सिर्फ उदयलाल आंजना की तस्वीर देखी। असल में ऐसा इसलिए कि राजस्थान में पायलट और गहलोत के बीच चल रही रस्साकशी के बीच पिछले दिनों ही पायलट के जो दूसरे सम्मेलन राजस्थान में हुए उसके बाद राजनीतिक नजर से यह कयास लगाए जा रहे थे कि मेवाड़ की धरती पर जो सम्मेलन हो रहा है उसको लीड गहलोत कर रहे हैं ऐसे में ऐसा कहीं ना हो जाए कि पायलट से कम भीड़ जुटे, लेकिन उदयलाल आंजना ने जो करिश्मा किया उसे अशोक गहलोत कभी भूल ना पाएंगे।

उदयलाल आंजना का राजनीति में अब बहुत बढ़ गया है, कहने को तो उदयलाल आंजना सचिन पायलट के माने जाते हैं क्योंकि जब भी सचिन पायलट मेवाड़ में आते हैं तो उदयलाल आंजना मेवाड़ में प्रवेश करने से पहले पायलट की अगवानी करने जाते थे लेकिन जब राजस्थान में पायलट कुछ विधायकों को लेकर चले गए लेकिन तब आंजना साथ नहीं गए। ऐसे में उनकी गहलोत से पट गई थी, आंजना आज भी पायलट को उतना ही मान सम्मान देते हैं लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ा उसी का परिणाम है कि आंजना के घर में जो सम्मेलन हुआ और जिसकी जिम्मेदारी पार्टी और गहलोत ने दी, उन्होंने सफलता से पूरा किया। जो भीड़ जुटाई उसके बाद कांग्रेस आलाकमान से लेकर अशोक गहलोत की नजर में उदयलाल आंजना का कद बहुत ऊपर हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद उदयलाल आंजना का जो पोर्टफोलियो इस समय है उसको बदल कर अच्छा विभाग उनको दिया जा सकता है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 151 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व