5 घंटे से भी कम समय में उदयपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग शुरू किया

उदयपुर। अजमेर मंडल के रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने रविवार को क्षति पहुंचाए गए उदयपुर- हिम्मतनगर रेल मार्ग पर स्थित ओड़ा पुल पर  विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अथक प्रयासों से रात्रि 10.45 बजे से 03.38 बजे की अवधि में अर्थात 5 घंटे से भी कम समय में पुनः दुरुस्त कर दिया गया। रात्रि का समय और पुल होने के कारण जगह के अभाव के बावजूद रेल कर्मचारियों ने कुशलता पूर्वक कार्य करते हुए ट्रैक को पुनः रेल संचालन युक्त बनाया।

मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के निर्देशन और अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेव राम के नेतृत्व में जो टीम बनाई गई उसमें चीफ इंजीनियर ब्रिज श्री मनोज गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्रीमती प्रियंका मीना,  उप मुख्य इंजीनियर निर्माण -उदयपुर श्री मयंक गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अमिताभ, एक्सईएन/ब्रिज श्री पी.एस.सोम, सहायक इंजीनियर डूंगरपुर ओम प्रकाश सोंगर तथा क्षेत्रीय प्रबंधक उदयपुर श्री बद्री प्रसाद स्वामी शामिल थे। इस कार्य के अंतर्गत गर्डर की मरम्मत, फ्लेंज सेटिंग, फाइन ट्यूनिंग, स्लीपर प्लेसिंग, स्लीपर स्पेसिंग और फास्टनिंग, रेल प्लेसिंग, प्लेट प्लेसिंग और एंड प्लेट फास्टिंग जैसे इंजीनियरिंग व तकनीकी कार्य किये गये।

 रेलवे अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम ने रात्रि 10:45 बजे आईजी /एटीएस द्वारा साइट निरीक्षण के पश्चात  रेलवे को ट्रैक हैंड ओवर करने के पश्चात  रात्रि 3:38 बजे ट्रैक को ओके कर रात्रि 3:50 बजे इंजन ट्रायल किया गया जो की सफल रहा। उसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे एक मालगाड़ी का भी संचालन इस मार्ग से किया गया तत्पश्चात प्रातः 11:35 बजे असारवा- उदयपुर यात्री गाड़ी भी इस मार्ग से गुजरी और उदयपुर पहुंची।  मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ ने रेल कर्मचारियों अधिकारियों को  सफलतापूर्वक अल्प समय में ट्रैक दुरुस्त किया जाने के  कार्य की सराहना की जबकि  इस प्रकार से ट्रैक को  हानि पहुंचाने के कृत्य की घोर भर्त्सना की और जांच एजेंसियों द्वारा बहुत जल्दी ऐसा करने वालो के पकड़े की उम्मीद जताई।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व