जनजाति गौरव से सम्मानित खिलाड़ी मीरा का उदयपुर संभागीय आयुक्त ने किया अभिनंदन

उदयपुर। डूंगरपुर में भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा सम्मानित माणस, झाड़ोल निवासी मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्रा मीरा दौजा का उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने कार्यालय में उपरणा ओढ़ाकर तथा पौधा भेंट कर अभिनंदन किया व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, विशाखा मेघवाल, प्रशिक्षक नीरज बत्रा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी सहित संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारीगण तथा कार्मिक उपस्थित थे। मीरा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को समरकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई लैक्रोज गेम्स में रजत पदक जीताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था साथ ही वे तीन बार की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हैं जो आगामी एशियाई लेक्रोज गेम्स में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी । मीरा को जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, कलेक्टर नमित मेहता, उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन, जनजाति विकास विभाग आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी, उपायुक्त निरमा विश्नोई, शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड, अमृता दाधीच आदि ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व