उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

उदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को उदियापोल रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी पी. रावत मौजूद रही। सांसद ने निरीक्षण के दौरान रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा सेवा प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।
सांसद ने रसोई संचालक नारायण चौधरी एवं कर्मचारियों से रसोई में रोज निर्मित होने वाले भोजन की सूची और कितने लोगों को रोज भोजन करवाया जाता है इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने दाल, चावल, सब्जी और रोटी की मात्रा और क्वालिटी भी चैक की और लाभार्थियों की सूची को भी बारीकी से देखा। सांसद ने संचालक को सुझाव भी दिए।
निरीक्षण उपरांत डॉ. रावत एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी पी. रावत ने श्री अन्नपूर्णा रसोई में 200 से अधिक लोगों को निःशुल्क भोजन भी कराया और वहां की व्यवस्था एवं भोजन के स्वाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री अन्नपूर्णा रसोई जैसी योजनाएं आमजन को सम्मानपूर्वक सुलभ दर पर भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्रीमती रजनी पी. रावत ने वहां एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला को देखा तो उनके भोजन के बारे में भी पूछा। बाद में श्रीमती रावत ने दिव्यांग महिला को उनकी ओर से हमेशा दोनों टाइम निशुल्क भोजन करवाने को कहा, जिस पर बुजुर्ग महिला भावुक हो गई। सांसद डॉ रावत ने रसोई संचालक नारायण चौधरी एवं कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 239 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 148 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 115 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 95 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 148 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 333 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व