राजस्थान की मु​खिया अफसर CS जाएंगी आदिवासियों के बीच कोटड़ा में

उदयपुर। सुशासन के लिए नवाचार श्रृंखला में उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन कोटड़ा के तहत कोटडा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु Rajasthan CS मुख्य सचिव उषा शर्मा के अगस्त माह के प्रस्तावित कोटड़ा दौरे के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक रविवार को पंचायत समिति कोटडा में जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

chief secretary ias usha sharma
chief secretary ias usha sharma

इस अवसर पर स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी भी मौजूद थे। उन्होंने मुख्य सचिव की इस यात्रा के दृष्टिगत सभी जिला एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारियों को अपडेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव को मिशन कोटड़ा के विजन की तस्वीर दिखे, इसके लिए विभागीय अधिकारी समन्वित रूप से प्रभावी योजना बनाएं और मिशन कोटड़ा की प्रगति व उपलब्धियों के साथ क्षेत्र में आए बदलाव व हुए विकास से संबंधित प्रस्तुतिकरण तैयार करें। उन्होंने इस यात्रा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम व अभियान पर कार्य योजना बनाने, मिशन कोटडा के अद्यतन प्रगति व वंचित लाभार्थियों के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं निर्देश दिए कि अभियान को लेकर जो कार्य प्रगतिरत है उन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए प्रभावी प्रयास करें। बैठक में उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने एवं मिशन कोटडा की प्रगति के संबंध में प्रभावी प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए। वही मुख्य सचिव की विजिट के दौरान विभागीय उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आयोजित करने व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

विश्व आदिवासी दिवस पर दिखे नवाचार जिला परिषद सीईओ ने इस बैठक के दौरान जिले के प्रमुख आदिवासी अंचल कोटडा क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस को प्रभावी रूप से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस आयोजन में जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान के साथ राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कोटडा के सुदृढ़ीकरण हेतु किए गए प्रयासों की झलक के साथ नवाचारों का समावेश करने की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय प्रदर्शनी, स्कील फेयर, जॉब फेयर काउंसलिंग फेयर, विधिक सहायता शिविर, दिव्यांग शिविर सिलिकोसिस व गंभीर रोग जांच सर्टिफिकेशन शिविर, गीतांजलि, पेसिफिक, नारायण सेवा संस्थान व अन्य संस्थाओं द्वारा जांच इलाज शिविर स्वयं सहायता समूह द्वारा हाट, एनजीओ व सीएसआर का अप्रवासी सम्मेलन आदि के संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर विकास अधिकारी धनपत सिंह ने मिशन कोटड़ा की प्रगति के साथ अन्य विकास कार्यों एवं हुए नवाचारों के संबंध में अवगत कराया। बैठक में एसडीएम दिनू देवल, डीएफओ सुपांग शशि, सीपीओ पुनीत शर्मा, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह, तहसीलदार मंगलाराम, नायब तहसीलदार कालूसिंह राणा, एईएन नरेगा नारायण सुथार सहित अन्य जिला, उपखण्ड व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व