जन्माष्टमी पर पालड़ी महादेव मंदिर पर लगा मेला

उदयपुर। जन्माष्टमी पर सोमवार को बड़गांव क्षेत्र में स्थित वामेश्वर महादेव मंदिर (पालड़ी महादेव) पर पारंपरिक मेला लगा। मेले में बड़गांव की गवरी खास आकर्षण का केंद्र रही।

अरावली की वादियों में स्थित पालड़ी महादेव मंदिर पर लगे मेले में सुबह से ही लोगों की चहल पहल और उत्साह नजर आया। लोगों ने वामेश्वर महादेव के दर्शन कर मेले का खूब लुत्फ उठाया। मेला स्थल पर बारिश के बावजूद लोग बड़गांव की गवरी देखने के लिए जमे रहे। मेले में गवरी नृत्य खास आकर्षण का केंद्र रहा। बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास सहित पूरी टीम दिन भर मेले में व्यवस्था में लगी रही।

स्टॉलों पर भी दिन रही भीड़

मेला स्थल पर लगी स्टॉलों पर दिन भर खरीददारों की भीड़ लगी रही। इस बार भी स्टॉल लगाने के लिए बड़गांव पंचायत द्वारा कोई शुल्क नहीं लेने और ग्राहकी भी अच्छी रहने पर दूकानदार खूश दिखे। बड़गांव सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि पारंपरिक मेले में बडग़ांव, कटारा, पालड़ी, रामगिरी, चिकलवास, थूर, लोयरा, फैरनियों का गुड़ा, बेदला, बड़ी, थूर, मदार, कविता, ईसवाल सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में शहरवासी भी पारंपरिक मेले में शामिल हुए।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व