जेवर व नकदी ले जाने वाले को चार घंटे में पकड़ा उदयपुर पुलिस ने

उदयपुर। पुलिस Udaipur Police ने डेढ लाख रुपए के जेवरात व नकदी चोरी के मामले का चार घण्टे में खुलासा किया है।

उदयपुर के एसपी विकास शर्मा ने बताया कि थाना सवीना में डेढ लाख के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपी राजेश माथुर को गिरफ्तार कर प्रकरण का माल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को प्रार्थिया कोमल खण्डेलवाल निवासी आर केपुरम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि किसी अज्ञात बदमाश द्वारा मेरे किराये के कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोडकर सोने के जेवरात व नकद राशि चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 330/2022 धारा 454, 380 भादस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ठाकुर चन्द्रशील व पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व श्रीमती शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र चारण की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार घंटे के अन्दर प्रकरण में राजेश माथुर निवासी लाल मगरी कच्ची बस्ती, सवीना, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण का माल मशरूका जेवरात व नकदी को बरामद किया गया। टीम में फतह सिंह, अखिलेश्वर, जितेन्द्र दीक्षित, लालूराम आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 88 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 42 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 33 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 29 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 71 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 198 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व