जादूगर आंचल आग के बाड़े में, एक बार सब चकरा गए, बाहर आई तो सब चौंक गए

उदयपुर। वन,टू थ्री और आंचल मात्र तीन सेकण्ड में आग से धधकते बाडे में से गाहर निकल आयी। श्वंास रोक देने वालें इस एडवेंचर विद फायर कार्यक्रम को देखने गांधी ग्राउण्ड में तीन घण्टे से एकत्रित हुई 15 हजार से अधिक भीड़ के लिये यह कार्यक्रम किसी अचम्भित,अविश्वसनीय एवं अकल्पनीय से कम नहीं था।
प्रारम्भ में कार्यक्रम संयोजक एवं समाजसेवी डॉ.जिनेन्द्र शास्त्री ने शब्दों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. शास्त्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जादूगर आंचल द्वारा गांधी ग्राउण्ड में आयोजित किये जाने वाले एडवेंचर कार्यक्रम की तैयारियंा की जा रही थी। 150 फीट लम्बी लोहे की जंजीर एवं 131 तालों से बंाधी जादूगर आंचल के बक्से को शाम 7 बजकर 17 मिनिट चारे के बाड़े में उतारा और कार्यक्रम संचालन कर रहे जादूगर राजकुमार द्वारा वन,टू, थ्री बोलते ही आंचल उस धधकते बाडे़े में से बाहर आ गयी। उसके बाहर आते ही गांधी ग्राउण्ड तालियों से गूंज उठा।
सह संयोजिका किरण जैन ने बताया कि जादूगर आंचल का यह देश में तीसरा और उदयपुर में पहला शो था। इससे पूर्व आंचल ने औरगांबाद व हरिद्धार में इस प्रकार का शो कर चुकी है। आंचल को जंजीरों से बांधने से पूर्व जंजीर व तालों का चौक कराया गया। जिनका कुल वजन 80 किलो था। आंचल को बांध कर बॉक्स में उतारा गया। बाद में उसे एल्यूमिनियम की पत्तियों से वेल्ड किया गया। तब उसे विशालकाय क्रेन की सहायता से गांधी ग्राउण्ड में चारें के बाड़े में उतारा गया। जनता ने भारत माता के जयकारें लगाये।


बॉक्स में जाने से पूर्व आंचल ने बताया कि उनका यह शो मनोरंजन नहीं वरन् आज के युवाओं को एक संदेश देना कि जीवन में वे तनाव से मुक्त रहे क्योंकि तनाव उनकी जिदंगी समाप्त कर रहा है। शो से पूर्व आंचल ने अपने पिता गिरधारीलाल कुमावत से आशीर्वाद लिया और बॉक्स को छूआ।


प्रचार संयोजक अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि महाराज कुमार डॉ .लक्ष्यराजसिंह मेवाड़,महारानी कुंवरानी निवृत्ति कुमारी,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल,डॉ .श्याम एस.सिंघवी,डॉ.किरण जैन,स्नेहदीप भाणावत, हंसराज चौधरी,भूपेन्द्र श्रीमाली, विश्व हिन्दी साहित्य परिषद के कुलपति डॉ.एच.एस.गणेशिया,सुरभी अनीश धींग,डॉ. सीमा जैन,रजनी डांगी, वदंना वजेरानी,युधिष्ठिर कुमावत, विभाग प्रचारक धनराज,राकेश पोरवाल,नरेंद्र जैन श्रीमती श्वेता जैन,महंत इंद्र देव दास महाराज,श्रीमती आशा पण्ड्या,हंसराज चौधरी,अनिल चतुर्वेदी,श्रीमती श्वेता जैन, डॉ सीमा जैन,डॉ. हेमन्त जोशी,अजय परासर,राहुल भटनागर,कवि अजातशत्रु, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशचन्द्र, बतौर अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर इरशाद चौनवाला ,चेतन सोनी ,लव वर्मा,विनम्र जैन,भगवती लोहार ,श्रीमती नयना जैन,रेखा भाणावत ,जयेश चम्पावत,सूर्यप्रकाश चित्तौड़ा,उज्जवल जैन ,सुनील व्यास ,सुधीर व्यास ,अनिल अग्रवाल ,अनीश जैन ,कमल कुमावत,जितेंद्र ओड,देश राज बागड़ी ,सुरेश सालवी ,प्रियांशी जैन आदि मौजूद थे।अंत में धन्यवाद आंचल मेजिक शो के निदेशक गिरधारी कुमावत ने किया।


Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 405 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 297 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 242 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 214 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 305 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 484 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व