जैन मन्दिर से मूर्तिया एवं छत्तर चुराने वाले गिरोह का खुलासा

उदयपुर। जिले के थाना झल्लारा क्षेत्र में पुलिस ने बरोड़ा बस स्टैंड जैन मन्दिर से मूर्तिया एवं छत्तर चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि प्रार्थी मुकेश पिता सोहनलाल निवासी बरोडा, झल्लारा ने रिपोर्ट पेश की कि गांव बरोडा बस स्टेण्ड पर 1008 अजित नाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सुबह दर्शन करने गया तो मन्दिर के बाहर ताले टुटे हुये थे व गांव के अन्य लोग भी जयन्तिलाल जैन, लखमीचन्द जैन, कमलेश जैन आदी भी आ गए। वहां मन्दिर के अन्दर जाकर देखा तो मन्दिर से अष्टधातु की मूर्तियों में चौबिसी भगवान की 01, पार्श्वनाथ भगवान की 02 (1 छोटी व 1 बडी), शान्तिनाथ भगवान की की 01, खडगासन बाहुबली भगवान की 01 व 03 छत्तर पीतल के, 03 सिंहासन पीतल के तथा 02 ताम्र यन्त्र छोटे आदि अज्ञात बदमाशान दिनांक 07.10.2021 व 08.10.2021 की रात्री को चोरी करके ले गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 155/2021 धारा 457, 380 भादस. में दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया। मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व श्रीमती सुधा पालावत वृत्ताधिकारी वृत्त सलुम्बर के सुपरविजन में परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी झल्लारा मय टीम ने इस प्रकरणा का खुलासा करते हुए नरेश उर्फ नानाराम पिता गोवना निवासी राठौडाें का गुडा, गींगला, उदयपुर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर मुर्तियां एवं छत्तर बरामद कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 374 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 271 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 206 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 186 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 265 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 454 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व