स्कूटी से दो लाख चुराने वाले मामले में दो शातिर गिरफ्तार

उदयपुर। भूपालपुरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो शातिर आरोपी को पकड़ा है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि प्रार्थी अमित सोनी पुत्र गणपत लाल सोनी निवासी अमर नगर, सज्जनगढ रोडं, मल्लातलाई, थाना अम्बामाता उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि 16.07.2022 को मैं मेरे मित्र नरेश के साथ गिरवी रखी सोने की रकम छुड़ाने हेतु 2,07,000 रुपये लेकर सेक्टर 11 गया था।

वहां खाता एनपीए हो जाने से रुपये जमा नहीं करा पाया। वहां से रुपये वापस लेकर मैं व नरेश यूनिर्वसिटी रोड़ पर रामजी स्वीट्स के पीछे स्कूटी खड़ी कर रुपयें स्कूटी की डिग्गी में रखकर ऑफिस में चले गये। इसके बाद मैं मेरे अन्य मित्र नितेश के साथ हिरणमगरी चला गया व स्कूटी की चाबी नरेश को देकर गया था तथा उसे रुपये स्कूटी की डिग्गी में से निकालकर ऑफिस में रखने के लिये कहा। 10-15 मिनट बाद नरेश ने ऑफिस से बाहर आकर देखा तो स्कूटी का लॉक खुला हुआ था व डिग्गी में रुपये नहीं थे। मेरे जाने के बाद ऑफिस में देवेन्द्र व राहुल दोनो आये थे। मैंने नरेश को थाने में आने के लिये कहा तो राहुल चाय लाने का कहकर वहां से चला गया व फोन बन्द कर लिया। इसके बाद देवेन्द्र भी राहुल का लेकर आने का कहकर वहां से चला गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 280/22 धारा 379 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
एसपी ने समस्त थानाधिकारिगणों को सम्पति संबंधी अपराधों में मुल्जिमानों की धरपकड करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर, उदयपुर व श्रीमती शिप्रा राजावत पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व उदयपुर के सुपरविजन में श्री हनवन्त सिंह सौढा थानाधिकारी, भूपालपुरा मय टीम द्वारा थाना भुपालपुरा के प्रकरण संख्या 280/22 धारा 379 भादसं में चार माह से फरार आरोपी देवेन्द्र चोहान पुत्र भगवती चौहान निवासी खटिकवाडा, सूरजपोल जिला उदयपुर हाल गांव टीडी जिला उदयपुर व राहुल मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी गांव टीडी जिला उदयपुर को पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में सदस्य हनवन्त सिंह सौढा थानाधिकारी, यशपाल सिंह, मोहन, रघुवीर सिंह,
व प्रमोद शामिल थे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 100 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 52 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 39 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 35 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 77 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 203 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व