उदयपुर की डा. स्वीटी छाबड़ा की टीम ने बनाया रिकॉर्ड

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के 45 लोगों के समूह ने 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप किया। यह सब समूह में एक साथ बोला गया। इस खास मौके को यूनिक वल्र्ड रिकॉर्डस में शामिल करने के लिए आवेदन किया गया है। यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी कल्पना को साकार कराने में काम कर रहे दृष्टि फाउंडेशन और रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि की ओर किया गया। इसके तहत उदयपुर के 45 लोगों ने समूह में गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्…. का जाप शुरू किया और 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप किया गया।
फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि स्पिरिचुअलिटी को बढ़ावा देने की सोच से यह किया है। आध्यात्मिक का अर्थ ही परमात्मा का आत्मा से मिलन, मन से संबंध स्थापित करना होता है और यह सब शांति से ही होगा। छाबड़ा ने बताया कि आज की भागती जिंदगी में हर व्यक्ति मानसिक तनाव में है और इस तनाव के बीच राहत के लिए शांति जरूरी है और इसके लिए इस प्रकार के प्रयोग होने चाहिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर की महिलाओं की इस तरह की कोशिश से कई और मोटिवेट होंगे।


फाउंडेशन की डॉ. दृष्टि छाबड़ा ने बताया कि इस अवसर पर यूनिक वल्र्ड रिकॉड्र्स के राष्ट्रीय निर्णायक विनय भाणावत की उपस्थिति में सभी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस पाठ से मन को शांति मिलती है और ऐसा लगता है कि परमात्मा से सीधे मिल रहे हैं इसलिए हम सबके मन में आया कि हमें यह रिकॉर्ड बनाना चाहिए। इसी के तहत इसे साकार रूप दिया गया और आज हमें बहुत खुशी है।
ये सब शामिल हुए इसमें :
गायत्री मंत्र में डॉ. स्वीटी छाबड़ा, वासुदेव मालावत, जतिन गांधी, वैशाली मोटवानी, सुनीता सिंघवी, हंसिका चड्ढा, ओम दवे, दुर्गा मेघवाल, ममता राव, विनय भाणावत, मोनिका ठाकुर, दुर्गा चौहान आदि शामिल हुए।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 177 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 109 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 78 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 65 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 118 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 301 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व