उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2026 का आयोजन 15–16 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर विधान भवन में हुआ, जिसमें देशभर से लगभग 200 युवा प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस राष्ट्रीय मंच पर उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु नीति एवं पर्यावरणीय चुनौतियों में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सक्रिय भागीदारी निभाई।
राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में भाग लेने से पूर्व पार्थ दीक्षित ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विकासार्थ विद्यार्थी आयाम की राष्ट्रीय बैठक में भी सहभागिता की।
अपने अनुभव साझा करते हुए पार्थ दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर देशभर से आए युवाओं के साथ हुए COP-33 आधारित विचार-विमर्श से पर्यावरणीय समस्याओं को समझने का उनका दृष्टिकोण और अधिक व्यापक हुआ। नीति आधारित मॉक संसद एवं संवाद सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक समाधान पर गंभीर चिंतन का अवसर प्राप्त हुआ, जिसे वे राजस्थान के स्थानीय पर्यावरणीय परिदृश्य में लागू करने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की विशेष उपस्थिति रही।





