10 हजार दीयों से जगमगाएगा उदयपुर का प्रताप गौरव केन्द्र

उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित उदयपुर का प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ धनतेरस पर 18 अक्टूबर को 10 हजार दीयों से जगमगाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के विशेष अवसर के तहत गौरव केन्द्र के 100 अलग-अलग कोनों में 100-100 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही, इस अवसर पर हल्दीघाटी विजय के सार्द्ध चतुःशती वर्ष के उपलक्ष्य में चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के कोषाध्यक्ष तथा दीपोत्सव कार्यक्रम के संयोजक अशोक पुरोहित ने बताया कि धनतेरस पर गौरव केन्द्र स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष बड़ी दीपक प्रज्वलित किया जाएगा। इस दीपक की लौ प्रज्वलित होते ही पूरे परिसर में 10 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। चूंकि, यह वर्ष हल्दीघाटी विजय का 450वां वर्ष है, इसके तहत मेवाड़ के रणबांकुरों के शौर्य व ऐतिहासिक प्रतिमानों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि दीपोत्सव के तहत गौरव केन्द्र परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया जा चुका है। धनतेरस पर दीप प्रज्वलन के बाद आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन की तैयारियों के तहत गौरव केन्द्र में आयोजित बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रताप गौरव शोध केन्द्र के निदेशक डॉ. विवेक भटनागर, भागचंद जीनगर, दीपक जोशी, पुष्कर जोशी, चैनशंकर दशोरा, लव वर्मा, नारायण सेन, जयदीप आमेटा, सुषमा कुमावत आदि उपस्थित थे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 225 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 143 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 109 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 88 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 329 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व