Union Budget 2026 मनीष गलुण्डिया-यह बजट सन्तुलित विकास

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री का मानना है कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट सन्तुलित विकास, आर्थिक स्थिरता, औद्योगिक प्रोत्साहन एवं रोजगार सृजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट भारत को विकसित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे ले जाने वाला है।

यूसीसीआई के अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने कहा कि पूंजीगत व्यय में वृद्धि से बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेलवे, लॉजिस्टिक्स एवं शहरी विकास को गति मिलेगी, जिससे उद्योग एवं व्यापार को दीर्घकालिक लाभ होगा।
एमएसएमई सेक्टर के लिए ऋण सुविधा, क्रेडिट गारंटी, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो छोटे एवं मध्यम उद्योगों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Union Budget 2026 उन्होंने कहा कि कर संरचना में स्थिरता बनाए रखने से व्यापार जगत में विश्वास बढ़ेगा एवं निवेश का माहौल मजबूत होगा। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप्स एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करेंगे। ग्रीन एनर्जी, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित योजनाएँ उद्योगों को भविष्य के अनुरूप तैयार करने में सहायक होंगी।
विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, पर्यटन, रियल एस्टेट एवं निर्माण उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत देता है। रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा, जिससे उपभोक्ता मांग में वृद्धि होगी। निर्यात प्रोत्साहन एवं मेक इन इंडिया को मजबूती मिलने से भारतीय उद्योग वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सशक्त होंगे। कर अनुपालन को सरल बनाने से व्यापार करने में सुगमता (ईज आॅफ डूईंग बिजनेस) बढ़ेगी।

यूसीसीआई का यह मानना है कि यदि बजट प्रावधानों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाता है, तो उद्योग एवं व्यापार को वास्तविक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही, क्षेत्रीय उद्योगों एवं पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाले शहरों के लिए विशेष पैकेज भविष्य में और अधिक सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

उनका कहना है कि कुल मिलाकर, यह केंद्रीय बजट उद्योग, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहवर्धक है। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री केंद्र सरकार के इन प्रयासों का स्वागत करती है और आशा करती है कि यह बजट देश के साथ-साथ राजस्थान एवं उदयपुर क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 109 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 61 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 40 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 38 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 81 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 226 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व