विदेशी नागरिकों को भी पसंद आ रही है मेवाड़ और स्वतंत्रता सेनानियों की पेंटिंग

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की ओर से मुंबई स्थित ऐतिहासिक जहांगीर आर्ट गैलरी में सात दिवसीय कला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी में देश के साथ ही विदेश से आ रहे पर्यटकों को स्वतंत्रा सेनानी और मेवाड़ की फड़ कला मोहित कर रही है।
थाईलैंड से आए एलेक्स, मैक्स ने अपने मित्र शफीक से स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र देखकर उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
अमेरिका निवासी नोवा और यूके निवासी क्यूश ने स्वतंत्रा सेनानियों की पेंटिंग के फोटो खींचे और उनके बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विदेशी नागरिकों को सबसे ज्यादा मेवाड़ की फड़ कला और म्यूरल आर्ट भी प्रभावित कर रही है। केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि मुंबई की  जहांगीर आर्ट गैलरी में 3 अप्रैल तक प्रदर्शनी प्रदर्शित की जाएगी।  प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम को 7 बजे तक रहेगा। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रहेगा।


मुंबई के स्थानीय छोटे बच्चे अपने परिवार के साथ स्वतंत्रा सेनानियों की पेंटिंग को देखने आए। बच्चों ने अपने अभिभावकों से उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। साथ में ही बच्चों ने खेल खेल में स्वतंत्रता सेनानियों को पहचानने का कंपटीशन भी किया। पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की निदेशक किरण सोनी गुप्ता से भी बच्चों ने लंबे समय तक संवाद किया। बच्चों ने निदेशक से आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी कैसे लगाई जाती है,इसके बारे में विभिन्न जानकारी प्राप्त की।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व