जिंक फुटबाल अकादमी ने अंडर-18 दोस्ताना मुकाबले में एफसी गोवा को हराया

उदयपुर। जिंक फुटबाल अकादमी की टीम ने फातोर्दा के डॉन बॉस्को कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए अंडर-18 दोस्ताना मैच में एफसी गोवा को 3-0 से हरा दिया। दोनों टीमें पहले हाफ के अधिकांश समय तक चढक़र खेलीं। हालांकि, जिंक फुटबाल अकादमी टीम ने पहले हाफ के मध्य में अपने खेल का स्तर उठाया और गोल करते हुए आगे निकल गई। यह गोल बाएं फ्लैंक से विंगर जांगमिंटांग हाओकिप द्वारा बनाए गए शानदार मूव पर हुआ।

हाओकिप के पास पर स्ट्राइकर बाबर ने एक आसान गोल किया। दूसरे हाफ का खेल बिल्कुल अलग रहा। मेहमान जिंक फुटबाल टीम शुरुआत से ही हावी दिखी। लगातार अच्छा खेल रही जिंक फुटबाल टीम ने जल्द ही अपनी लीड दोगुनी कर ली। दूसरे गोल के लिए बाबर ने प्रयास किया था लेकिन गेंद गोवा के गोलकीपर से डिफलेक्ट होकर हाओकिप के पास गई और उन्होंने बिना गलती के गेंद को पोस्ट में डाल दिया।
एफसी गोवा की टीम ने मार्जिन कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी लेकिन इसी बीच जिंक फुटबाल अकादमी ने मैच खत्म होने से कुछ समय पहले तीसरा और अंतिम गोल करते हुए अपनी जीत पक्की कर ली। यह गोल मिडफील्डर संदीप मरांडी द्वारा बनाए गए मूव पर हुआ। संदीप मिडफील्ड से गेंद लेकर बॉक्स के पास पहुंचे और गेंद सुभाष डामोर को थमाई। सुभाष ने कट किया और फिर मौका मिलते ही पोस्ट पर निशाना साधा। वह गोलकीपर को छकाने में सफल रहे और इस तरह उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया।
एफसी गोवा (अंडर-18 टीम) के प्रमुख कोच गेविन अराउजो ने कहा कि जिंक फुटबाल अकादमी टीम के खिलाफ खेलना एक शानदार अनुभव रहा। मैं उनके खिलाडिय़ों की गुणवत्ता और पिच पर एक दूसरे से संवाद करने के तरीके से प्रभावित था। उनका उज्जवल भविष्य है। गुड लक।
उदयपुर स्थित हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल अकादमी के अंडर-18 फुटबालर इस समय गोवा के एक्सपोजर टूर पर हैं। जिंक फुटबॉल राजस्थान में एक फुटबॉल क्रांति की शुरूआत करने के लिए वेदांता हिंदुस्तान जिंक की पहल है। यह उदयपुर, राजस्थान के पास जावर में अपने मूल में प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण के साथ अपनी तरह का एक जमीनी (ग्रासरूट) स्तर पर विकास कार्यक्रम है। इसके तहत सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए एक उपकरण के रूप में फुटबाल का उपयोग किया जा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि युवा लडक़े और लड़कियां फुटबाल के माध्यम से खुद को व्यक्त कर सकें।

Related Posts

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित एशियन लैक्रोज गेम्स में भारतीय टीम द्वारा महिला एवं पुरुष वर्ग में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और उदयपुर…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व