सुविवि परिसर में जल्द चलेंगे ई-रिक्शा, नगर निगम ने दी सहमति

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ई-रिक्शा की बहुप्रतीक्षित मांग अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। नगर निगम ने विश्वविद्यालय को दस ई-रिक्शा देने की सहमति प्रदान कर दी है।
सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के भीतर आवागमन के लिए लंबे समय से ई रिक्शा की मांग विद्यार्थियों द्वारा की जाती रही है। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने जुलाई में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों के हित में इस मांग को पूरा करने के लिए नगर निगम के महापौर जीएस टांक से मुलाकात की एवं ई-रिक्शा चलाने में मदद मांगी।

उस समय महापौर ने आश्वासन दिया था इस मांग को पूरा करने में पूरी मदद करेंगे।
इसी क्रम में नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहट ने दस ई रिक्शा सुखाड़िया विश्वविद्यालय को प्रदान करने का सहमति पत्र जारी किया है। इसके तहत विश्वविद्यालय की ओर से नगर निगम के साथ एक एमओयू किया जाएगा जिसमें आगे की प्रक्रिया, ई रिक्शा संचालन, ई-रिक्शा हस्तांतरण आदि पर लिखित में करार किया जाएगा।
ई-रिक्शा चलने से विद्यार्थियों को मुख्य द्वार से विभिन्न कॉलेजों, प्रशासनिक भवन तक जाने के लिए पैदल जाना पड़ता है क्योंकि विश्वविद्यालय के भीतर आवागमन की सुविधा नहीं है। ई-रिक्शा चलने से विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी।

” विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 2012 में साइकिल चलाने की एक मुहिम तत्कालीन कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी ने शुरु की थी। उसके बाद अब यह ई रिक्शा की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”

  • प्रो अमेरिका सिंह, कुलपति, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व