राजस्थान में भर्ती के लिए 6 परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की

जयपुर/अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को 6 विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की गई।
आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि आयोग द्वारा संभावित कार्यक्रमानुसार विभिन्न विभागों में 16 हजार 354 पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। आयोग के फुल कमीशन की बैठक में इस संबंध में हुए विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के क्रम में विभिन्न परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियों को जारी किया गया है। इससे अभ्यर्थियों को विभिन्न परीक्षाओं की समयबद्ध रूप से तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट संवीक्षा परीक्षा 2022 के तहत जूनियर जियोफिजिसिस्ट, जूनियर हाइड्रो जियोलॉजिस्ट एवं तकनीकी सहायक-केमिस्ट्री तथा हाइड्रोजियोलॉजी के कुल 53 पदों की संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त 2022 को किया जाना संभावित है। एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर एवं असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के कुल 22 पदों के लिए संवीक्षा परीक्षा-2022 का आयोजन 27 से 30 अगस्त 2022 तक किए जाने की संभावना है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के कुल 6000 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 का आयोजन अक्टूबर माह के द्वितीय से चतुर्थ सप्ताह के मध्य तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा 17 दिसम्बर से 24 दिसंबर तक आयोजित की जा सकती है।

संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 13 नवंबर से 15 नवंबर, 2022 के मध्य एवं वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा-2022 के तहत 6 विषयों के कुल 417 पदों के लिए जनवरी 2023 के द्वितीय सप्ताह में परीक्षा को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

प्रवक्ता सिविल अभियांत्रिकी प्रतियोगिता परीक्षा-2020 साक्षात्कार का परिणाम जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को प्रवक्ता-सिविल अभियांत्रिकी के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया। सचिव एचएल अटल ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता सिविल अभियांत्रिकी के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित उम्मीदवारों के साक्षात्कार दिनांक 23 एवं 24 मई 2022 को आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार 12 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 138 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 189 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व