रेनो काइगर से उठा पर्दा, स्पोर्टी, स्मार्ट, शानदार रेनो काइगर ने भारत में अपना कदम रखा

उदयपुर। अपनी शोकार को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने से उत्पन्न शुरुआती उल्लास के बाद, ग्रुपे रेनो ने आज भारत में बेसब्री से इंतज़ार की जा रही रेनो काइगर को पेश किया।

दुनिया के दूसरे देशों में पेश किए जाने से पहले भारत के लिए डिज़ाइन और विकसित की गई एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एस.यू.वी., रेनो काइगर भारत में रेनो द्वारा पेश किए जाने वाले परिवर्तनकारी उत्पादों की दिशा में सबसे नवीन उत्पाद है। डस्टर, क्विड और ट्राइबर के जैसे ही, रेनो काइगर भी अपने वर्ग के समीकरणों को बदले देगी और रेनो के लिए एक और हालातों को बदलने का दम रखती है।
रेनो काइगर ने अपने अद्भुत डिज़ाइन के चलते पहले ही अपनी एक शानदार जगह बना ली है, जो कि एक बेहद दमदार व्यक्तित्व को दर्शाता है। रेनो काइगर को बहुत से स्पोर्टी और तगड़े तत्वों के साथ तैयार किया गया है और यह एक असली एस.यू.वी. के तौर पर अपनी जगह बनाती है। अंदर से, रेनो काइगर का स्मार्ट कैबिन टेक्नोलॉजी, कार्यक्षमता और खुली जगह का मिश्रण है।

बेहतर प्रदर्शन और गाड़ी चलाने के मज़े के लिए रेनो काइगर को एक नया टर्बोचाज्र्ड 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन शक्ति प्रदान करेगा। इस इंजन को निर्भरता और स्थायित्व के लिए जाँचा गया है, और रेनो की विश्वस्तरीय रेंज पर पहले से शामिल नवीनतम तकनीकी अभिनवता प्रदान करता है।

यह बेहतरीन प्रदर्शन वाला, आधुनिक और ईंधन-कुशल इंजन एक सोपर्टी ड्राइव सुनिश्चित करेगा और जिसके साथ मल्टी सेंस ड्राइव मोड्स भी होंगे जो ग्राहकों को गाड़ी चलाने की प्राथमिकताओं के हिसाब से बिल्कुल सही लचीलापन प्रदान करते हैं।
फैब्रिस कैंबोलिव, एस.वी.पी., रेनो ब्रांड, सेल्स एवं ऑपरेशन्स ने बताया कि डस्टर, क्विड और ट्राइबर के बाद, अब हम एक आधुनिक एस.यू.वी., रेनो काइगर को प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं है जो भारतीय बाजार के हिसाब से एकदम सही है। काइगर में वो सबकुछ है जो रेनो पेश कर सकती है, रचनात्मकता और ग्राहकों की ज़रूरतों की गहरी समझ के साथ अभिनवकारी कारों में हमारी महारत। इस बात का सबसे बड़ा सबूत कि रेनो असल में हालात बदल सकती है।
लॉरेन वैन डेन ऐकर, ई.वी.पी., हैड ऑफ़ डिज़ाइन, ग्रुपे रेनो ने कहा कि शो-कार के अपने वादे को निभाते हुए, रेनो काइगर एक दमदार, तेज़-तर्रार और शालीन एस.यू.वी. है। शहरी की भीड़-भाड़ में चलने के लिए तैयार की गई, हमने इसे बाहरी इलाकों में और किसी भी तरह की सडक़ पर आसानी से चलाने के लिए डिज़ाइन किया है।

काइगर का ख़ास एक एस.यू.वी. जैसा रूप है और इसका लंबा व्हीलबेस अपनी सवारियों को शानदार जगह और वॉल्यूम प्रदान करना संभव बनाता है। इसके ‘स्मार्ट केबिन’ को खास तौर से मिल-जुलकर इस्तेमाल और सुविधा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
रेनो काइगर भारत की डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण की काबिलियतों के सामथ्र्य को प्रदर्शित करेगी और रेनो के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के लिए प्रबल प्रतिबद्धता को दर्शायेगी। भारत में, ग्रुपे रेनो ने हमेशा विघटनकारी और अभिनवकारी होने पर ध्यान दिया है जो उसके उत्पादों की श्रेणी के साथ पर्याप्त तौर पर सिद्ध हो जाता है। रेनो इसे और भी आगे बढ़ायेगी बिल्कुल नई रेनो काइगर की पेशकश के साथ।
रेनो काइगर और भारतीय बाज़ार के महत्व पर वेंकटराम मामिलापल्ले, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक, रेनो इंडिया ऑपरेशन्स ने बताया कि रेनो भारत में निरंतर आगे बढ़ती जा रही है और चुनौतीपूर्ण स्थूल-आर्थिक परिवेश में अपना रास्ता तैयार करते हुए, इस उद्योग के रुझानों को बेहतर बनाया है। यह सब हमने अपनी सशक्त व्यावसायिक रणनीति द्वारा संभव किया है जिसमें हमारे उत्पादों की रोमांचकारी श्रेणी, गुणवत्ता और ग्राहक केंद्रितता पर पूरा ध्यान केंद्रित करना और देश भर में अपने ज़ोरदार नेटवर्क शामिल है।

आज, अपनी बिल्कुल नई बी-एसयूवी रेनो काइगर का विश्वस्तर पर प्रस्तुतिकरण करने के साथ हम भारत में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं, जो कि एक जोशपूर्ण स्पोर्टी, सुपर स्मार्ट और आकर्षक तरीके से अद्भुत पेशकश के तौर पर अलग ही नजऱ आयेगी। न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में डस्टर के ज़रिए एस.यू.वी. को बड़े पैमाने पर लोगों के लिए सुलभ बनाने के बाद, रेनो काइगर एक बार फिर एस.यू.वी. की उम्मीदों को बिल्कुल नए ग्राहकों के लिए आसानी से पहुँचने योग्य बना देगी और हम इस नई माहौल को बदलने वाली गाड़ी के साथ अपने ग्राहकों की तादाद को बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 137 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 188 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व