जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को गुवाहाटी, असम पहुंचे। डॉ. जोशी ने गुवाहाटी में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से  मुलाकात की। 


डॉ. जोशी गुवाहाटी में संयुक्त राष्ट्र संसदीय मंडल की आठवीं क्षेत्रीय  कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पहुंचे हैं। डॉ. जोशी भारतीय क्षेत्र की संयुक्त राष्ट्र संसदीय मंडल की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। इस समिति की वहां बैठक भी होगी। डॉ. जोशी बुधवार (13 अप्रैल) को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। 
डॉ. जोशी की पत्नी श्रीमती हेमलता जोशी, राजस्थान विधानसभा के सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा और विशेष अधिकारी श्री मनीष जोशी भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ असम गए हैं।

About Author

Amolak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *