उदयपुर-अहमदाबाद रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने की तैयारी

उदयपुर। उदयपुर-असारवा (299 किमी) रूट पर रेलवे लाइन विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है। उत्तर पश्चिम रेलवे के हिस्से के काम में उदयपुर से बिछीवाड़ा स्टेशन (138 किमी) तक का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।

अब इसके आगे बिछीवाड़ा से हिम्मतनगर के बीच भी करीब 90 फीसदी काम हो चुका है। यह 10 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद 19-20 दिसंबर को उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनीष कुमार गुप्ता इसका इंस्पेक्शन करने आएंगे। इसके आदेश शुक्रवार को जयपुर मुख्यालय से आदेश जारी हुए। इसके मुताबिक वे सुबह 10 बजे उदयपुर से रवाना होकर बिछीवाड़ा दोपहर 12.30 बजे पहुंच जाएंगे। यहां 20 मिनट इंस्पेक्शन करेंगे। इसके बाद वे वांटड़ा स्टेशन तक इंस्पेक्शन करते हुए जाएंगे। वहां से शाम 4.10 बजे वापस रवाना होकर शाम 7 बजे उदयपुर पहुंच जाएंगे।

अगले दिन 20 दिसंबर को सुबह फिर से उदयपुर से 9.30 बजे रवाना होकर सीधा वांटड़ा स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से आगे हिम्मतनगर तक का इंस्पेक्शन करेंगे। वहां से वापसी में हिम्मतनगर-उदयपुर सेक्शन के बीच स्पीड ट्रायल भी करेंगे। यह ट्रायल पूरा होते ही वे कुछ दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे। कमियां सुधारने के बाद यह रूट पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने की तैयार हो जाएगा।

बता दें, उदयपुर से बिछीवाड़ा तक का ट्रायल व इंस्पेक्शन 31 मार्च को ही पूरा हो गया है। उदयपुर से 210 किमी हिम्मतनगर तक उत्तर-पश्चिम रेलवे काम कर रही है जबकि हिम्मतनगर से आगे तक 89 किमी का काम पश्चिम रेलवे कर रहा है। पश्चिम रेलवे का काम भी पूरा हो चुका है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व