उदयपुर के एमबी अस्पताल के वार्डों में लगाई 35 ईसीजी मशीनें, नहीं आना पड़ेगा इमरजेंसी

उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल में एनएबीएच मिलने के साथ ही रोगियों की सुरक्षा के लिए नवाचार होने लगे हैं। हाल ही हॉस्पिटल प्रशासन ने सभी वार्डों में इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम या ईसीजी टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी है। कुल 35 ईसीजी मशीन विभिन्न वार्डों में स्थापित की है। इसके पीछे उनका मकसद परिजन ईसीजी के लिए रोगी को लेकर हॉस्पिटल में भटके नहीं।

असल में देखने में यह आया है कि एमबी हॉस्पिटल में सभी सुविधा होने के बावजूद भी कुछ कमियां इन सुविधाओं को समस्या बना देती है। ऐसी ही एक दिक्कत इन दिनों देखने में आई कि वार्ड में भर्ती रोगी के परिजन ईसीजी के लिए उसे नीचे इमरजेंसी में लेकर आते हैं। इसके लिए ट्रोमा वार्ड, सर्जरी, मेडिसिन के कुछ वार्ड, बाल चिकित्सालय आदि के वार्डों से सड़क पार करके रोगी को इमरजेंसी में ईसीजी कराने के लिए लाते हैं। ऐसे में किसी हादसे से रोगी की जिन्दगी सुरक्षित करने के लिए हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन ने सभी वार्डों में ही ईसीजी की व्यवस्था करवा दी। उनका कहना है कि हॉस्पिटल के कई वार्डों में पहले से ईसीजी मशीन हैं। जिन वार्डों में नहीं थी वहां उन्होंने हाल ही ईसीजी मशीन लगवा दी है। करीब 35 ईसीजी मशीन क्रय की है। इससे रोगियों की ईसीजी उनके वार्ड में ही होने की सहूलियत हो गई है।
इस नवाचार से इमरजेंसी में होने वाली ईसीजी की संख्या घट गई है। पहले वार्डों में भर्ती सभी रोगी नीचे ईसीजी कराने आते थे, अब ऐसे रोगियों की ईसीजी वार्ड में ही हो रही है। पहले जहां एक इमरजेंसी में 250 से 300 ईसीजी होती थी वहीं इमरजेंसी की एक मशीन पर अब यह संख्या घटकर 50 रह गई है।

इनका कहना है
हार्ट की हेल्दी स्थिति जानने के लिए वार्डों से गंभीर रोगियों को भी ईसीजी कराने के लिए इमरजेंसी में भेजा जाता था। इस शिफ्टिंग से उन्हें कोई खतरा नहीं हो और परिजनों को परेशान भी नहीं होना पडे इसके लिए उन्होंने वार्डों में ही ईसीजी की व्यवस्था कर दी है। ईसीजी मशीन बहुत महंगी नहीं है, ऐसे में 35 मशीन क्रय की गई है और जरूरत होगी तो लगवा दी जाएगी।
– डॉ. आर. एल. सुमन, अधीक्षक, एमबी हॉस्पिटल

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व