पूर्व सीएम मोहनलाल सुखाड़िया को पुष्पांजलि कर याद किया

उदयपुर। आधुनिक राजस्थान के निर्माता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाडिय़ा (mohan lal sukhadiya) की पुण्यतिथि पर दुर्गानर्सरी रोड स्थित उनकी समाधि एवं पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों की ओर से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
निवर्तमान कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि दुर्गानर्सरी रोड स्थित सुखाडिय़ा की समाधि पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह, लक्ष्मीनारायण पंड्या, सुरेश सुथार, दीपक सुखाडिय़ा, फिरोज अहमद शेख, अजय सिंह, कामायनी सुखाडिय़ा, सीमा पंचोली, दिनेश दवे, जगदीशराज श्रीमाली, मदनसिंह बाबरवाल, भूपेन्द्र सिंह अरोड़ा, उमेश शर्मा, उदयनन्द पुरोहित, भगवान सोनी, विजयशंकर कुमावत, विनोद जैन, चंदा सिंघल, ए पी सिंघल, गोपाल जाट एवं राधाकृष्ण मेहरा शामिल थे।


शेख ने बताया कि पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखाडिय़ा जी के लम्बे मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश एवं विशेषकर उदयपुर के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, गणेश राजोरा, मोहनलाल शर्मा, सोमेश्वर मीणा, उदयानन्द पुरोहित, नजमा मेवाफरोश, नीना अय्यर(पुरोहित), देवकिशन रामानुज, मनीष शर्मा, विवेक नागदा, भगवान सोनी, चन्द्रकान्ता सोनी, दौलतराम साहू, गणपत श्रीमाली एवं गोपाल पुरोहित सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Posts

वरिष्ठ संपादक शैलेश व्यास के निधन पर भाजपा ने बताई क्षति

उदयपुर। मेवाड़ संभाग के प्रथम समाचार पत्र जय राजस्थान के वरिष्ठ संपादक शैलेश व्यास के निधन पर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ने शोक व्यक्त करते हुए पत्रकारिता जगत के लिए…

कचरू लाल चौधरी -इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन कर मध्यम वर्ग को राहत दे मोदी सरकार

उदयपुर। केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आमजन के लिए राहत की मांग करी है।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दादी को डराने के लिए पोती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची

  • May 16, 2025
  • 2 views
दादी को डराने के लिए पोती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची

उदयपुर में चंडालिया के मरणोपरांत देहदान संकल्प को परिजनों ने पूर्ण किया

  • April 14, 2025
  • 29 views
उदयपुर में चंडालिया के मरणोपरांत देहदान संकल्प को परिजनों ने पूर्ण किया

भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की त्रिवेणी का संगम 

  • March 30, 2025
  • 40 views
भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की त्रिवेणी का संगम 

300 नायब तहसीलदारों की डीपीसी कर तहसीलदार बनाया, सरकार का जताया आभार

  • March 30, 2025
  • 39 views
300 नायब तहसीलदारों की डीपीसी कर तहसीलदार बनाया, सरकार का जताया आभार