इस आइएएस अफसर ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

वृद्धाश्रम में आयोजित समारोह में बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछते जिला कलक्टर।

उदयपुर। उदयपुर में तारा संस्थान द्वारा संचालित ‘‘श्रीमती कृष्णा शर्मा आनन्द वृद्धाश्रम’’ के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

कलक्टर ने कहा कि उदयपुर आए उन्हें सात माह से अधिक समय हो गया है लेकिन उनके लिए सबसे अच्छा दिन आज है जहां उन्हें बड़े-बुजुर्गों का स्नेहाशीष प्राप्त हुआ है। उन्होंने संस्थान के कार्मिकों को इस सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया और वृद्धजनों के उचित पालन-पोषण व उनकी हरसंभव जरूरतों को पूरा करने का आह्वान किया।
संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना गोयल ने बताया 3 फरवरी, 2012 को तारा संस्थान ने नेत्र शिविरों में आए बेसहारा बुजुर्गों को घर देने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम शुरू किया था और तब से अब तक सैकड़ों बुजुर्ग तारा संस्थान के वृद्धाश्रमों में रह चुके हैं और वर्तमान में उदयपुर, प्रयागराज और फरीदाबाद में 150 से अधिक बुजुर्ग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि 75 से अधिक बुजुर्गों की मृत्यु भी इन्हीं वृद्धाश्रमों में हुई जिनमें से अधिकतर की अंतिम क्रिया भी संस्थान द्वारा की गई।
संस्थान के सचिव दीपेश मित्तल ने आश्रम में कुछ विधवा महिलाओं व तारा नेत्रालय उदयपुर में उपचाररत रोगियों से मिलवाया। मित्तल ने बताया कि तारा संस्थान अपने प्रेरणास्रोत कैलाश मानव की सोच के अनुसार ही तारा नेत्रालय और वृद्धाश्रम आदि सेवाएँ निःशुल्क चला रहा है। इस मौके पर जिला कलक्टर देवड़ा का सम्मान श्रीमती कमला देवी अग्रवाल व वृद्धाश्रम आवासी श्रीमती सुमित्रा परिहार ने किया। संस्थान के निदेशक विजय सिंह चौहान ने आभार जताया। वृद्धाश्रम बुजुर्ग रामचन्द्र कुमावत ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व