फोन टेपिंग का मुद्दा संसद में उठाया सीपी ने

नई दिल्ली/चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुये शुन्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार के द्वारा अनैतिक तरीके से फोन टेपिंग के मामले को लोकसभा में उठाते हुये कहा की राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फोन टेलिग्राम अधिनियम 1885 की धारा-5 के फोन नियमों से परे चलकर बिना फोन टैपिंग प्राधिकृत अधिकारी के आदेश से वह भी तब जब देश में न तो आपातकाल की स्थिति हैं और न ही राज्य या देश की सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा हैं फिर भी सरकार के द्वारा विधायकों एवं विपक्ष नेताओं के फोन को टैप कराया गया है।
संविधान के नियमानुसार तो कोई व्यक्ति यदि कपटपुर्ण तरिके से संदेश को रिकॉर्ड करता हैं या उसको नष्ट करता हैं या किसी से लेता एवं किसी को देता तो उसके विरूद्ध 2 साल की सजा तक का प्रावधान है।
पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री जी ने यह कहा था की यदि फोन टैपिंग की बात सच होती हैं तो वो मुख्यमंत्री के पद से इस्तिफा दे देंगे लेकिन सदन में यह बात सच साबित हुयी की प्रदेश की सरकार के मुखिया के निर्देशों से उच्च अधिकारीयों के कहने पर फोन टेपिंग की गयी थी, इसलिये मुख्यमंत्री महोदय को अपने कथनानुसार इस अनैतिक कार्य के लिये नैतिकता के आधार पर अपना इस्तिफा दे देना चाहिये।
इस प्रकार फोन टेपिंग कर गैरकानुनी तरिके से सरकार एवं वहॉ के मुखिया ने अपराध किया है, इसलिये इस सम्पर्ण मामले की सी.बी.आई. के द्वारा निष्पक्ष जांच करवायी जाये साथ ही इस प्रकार के मामले में झुठ बोलने एवं कपटपूर्ण तरिके से कार्य कर नियमों की अनदेखी कर मुख्यमंत्री के ईशारों पर कार्य करने वाले अधिकारीयों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व