चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी ने की राज्यपाल तथा डीजीपी से भेंट

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने आज जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज मिश्र एवम राजस्थान के पुलिस महानिदेशक श्री मोहन लाल लाठर से भेंट की। सांसद जोशी ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में 2 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भगवान श्रीकृष्ण की छवि भेंट की।
इसके साथ सांसद जोशी ने जयपुर में राजस्थान के पुलिस महानिदेशक से भेंट की तथा उन्हें अवगत कराया कि चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रतापगढ़ जिले में विगत दो-ढाई वर्षो के दौरान लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है तथा फायरिग की घटनाएं हो रही है, कल भी वहाँ वरमण्डल में फायरिंग की घटना हुयी, इसके अलावा भी विगत समय मे प्रतापगढ़ के विभिन्न स्थानों में फायरिंग की घटनाएं हुयी है जिसमे प्रतापगढ़ शहर में फायरिंग, गांव सोहनपुर में छात्र पर फायरिंग, अरनोद नगर में 2 परिवारों पर फिरौती व फायरिंग, गांव साकरिया में सामाजिक कार्यकर्ता पर 2 बार फायरिंग हुई है।
इस प्रकार से बढ़ते अपराध एवं फायरिंग की घटनाओं का होना आमजन की शांति के लिए एक चिंता का विषय है, तथा इस प्रकार की भय का वातावरण फैलाने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाना आवश्यक है। सांसद जोशी ने डी.जी.पी. से प्रतापगढ़ में बढ़ते अपराधों व फायरिंग की घटनाओं की जांच करवाकर उसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने व इस प्रकार की घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो उसके लिए ठोस कदम उठाए जाने का आग्रह किया।

Related Posts

बच्चों को गिफ्ट नहीं, समय देने की जरूरत : बाबा

उदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र “राष्ट्रीय तीर्थ ” में लग रही पांच दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद उत्सव के चौथे दिन रविवार को शहरवासियो और पर्यटकों का हुजुम उमड़ पड़ा। रविवार…

किसान आंदोलन LIVE:किसान 29 दिसंबर को सरकार से मिलने को राजी; शर्त- कानून वापसी पर विचार, MSP की गारंटी पर बात हो

सरकार से बातचीत के न्योते की चिट्ठी पर किसानों ने शनिवार को फैसला ले लिया। उन्होंने तय किया है कि बातचीत फिर शुरू की जाएगी, लेकिन शर्तें जारी रहेंगी। किसानों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 413 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 315 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व