बच्चों को गिफ्ट नहीं, समय देने की जरूरत : बाबा

उदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र “राष्ट्रीय तीर्थ ” में लग रही पांच दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद उत्सव के चौथे दिन रविवार को शहरवासियो और पर्यटकों का हुजुम उमड़ पड़ा। रविवार का अवकाश होने के कारण सर्द होंने के बावजूद भी मेले सा नजर रहा। वही दूसरी ओर शाम को बाबा सत्यनारायण मौर्य ने चंद मिनटों में ही महापुरुषो की पेंटिंग बनाई,उनकी अद्भुत कला देखकर दर्शक बाग बाग हो गए।
प्रताप गौरव केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि जय गणपति वंदन गण नायक, तेरी छवि अति सुंदर
के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सौगन्ध राम की खाते है, मंदिर वही बनाएंगे, राम लाल आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे यह नारा देने वाले सत्यनारायण मौर्य ने जय दुःख भजन मारुति नंदन गीत के बीच सर्वप्रथम श्री हनुमान जी का चित्र उकेरा, जिस पर उपस्थित दर्शकों ने ताली बजाकर साथ दिया।


उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमे भारत मे बनने वाली वस्तु को खरीदने चाहिए। हिंदुओ का नव वर्ष प्रकृति मानती है, यह हमारी संस्कृति है।कवि के रूप में बाबा ने मंच साझा करते हुये कविता को, गीतों को राष्ट्रवाद से जोड़कर स्वयं प्रस्तुति दी।
जो लोग देश, राष्ट्र, मानवता के लिये जीते है, वही सच्चा जीवन है। मौर्य ने देश भक्ति के तराने गाते हुए महापुरुषो का चित्र बनाया। एक हाथ व ब्रश से श्री हनुमान जी,भारत माता, राम भगवान के चित्र उकेरे।
मौर्य ने कहा कि हर उम्र मे सत्कार्य कर लेना चाहिए। सब सिखाएंगे जवानी का समय है, लेकिन बाबा कहता है देश के लिए समय दो। याद रखना भक्ति के साथ शक्ति भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने, महाराणा प्रताप ने उम्र का इंतजार किया क्या, उन्होंने भी तो अपने का उत्सर्ग कर दिया।बाबा ने सबके लोगो को हाथ उठा कर संकल्प दिलाया कि हमें जो संसकार मिले है, वह हमे अपनी पीढ़ी के देना है। आज हम बचचो को गिफ्ट देने की नही, समय देने की जरूरत है। पैसा आपको सम्मान दिला सकता है कि दिल से बात करने पर मन बनता है। हम सब प्रयास करते है कि जीवन में रस आना चाहिए, लेकिन आज वायरस आ गया है। अपनी परम्परा को मत छोड़ो, योग अपनाओ, साधना करो। संकल्प लो कि सप्ताह में एक बार परिवार में साथ खाना बनाओ और साथ भोजन करो, यह करने से परिवार की आधी चिंता व समस्या दूर हो जाएगी।

इसका वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें….

उन्होंने सामाजिक समरसता की ओर इंगित करते हुए कहा कि आज हमें सबको सम्मान देने की जरूरत है।इस अवसर पर परयावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आरय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उदयपुर विभाग प्रचारक आनंद प्रताप, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अशोक पुरोहित, महावीर चपलोत भी उपस्थित थे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व