भैसों का ‘ब्यूटी पार्लर’:जानवरों के दिया जाएगा शॉवर बाथ और स्टाइलिश हेयर लुक; आने से पहले लेनी होगी अपॉइंटमेंट

महाराष्ट्र का कोल्हापुर भैंस पालन के पारंपरिक व्यवसाय के लिए जाना जाता है। हर साल यहां ‘बफैलो रेस’ का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए अब यहां भैसों के लिए ब्यूटी पार्लर शुरू हुआ है। कोल्हापुर नगर निगम और DPDC द्वारा शुरू ‘कैटल सर्विस सेंटर’ या ‘पार्लर’ में भैसों के शॉवर बाथ की व्यवस्था की गई है। इसके निर्माण में तकरीबन 15 लाख रुपए का खर्च आया है।

कोल्हापुर में पीने वाले पानी से जानवर धोने पर थी पाबंदी
कोल्हापुर में पानी की कमी तो देखते हुए जल आपूर्ति में इस्तेमाल होने वाली पानी से जानवरों को धोने पर पाबंदी है। ज्यादातर पशुपालक यहां की पंचगंगा, रंकाला और अन्य झीलों में अपने जानवरों को धोने के लिए ले जाते थे। इससे जल प्रदूषण का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों की मांग के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को अभिनव योजना के तहत मंगेशकर नगर में यह अनूठा उपक्रम शुरू किया है।

इसके निर्माण में आया है कुल 15 लाख रुपए का खर्च।

इसके निर्माण में आया है कुल 15 लाख रुपए का खर्च।

एक बार में पांच भैसों को धोने की व्यवस्था
भैसें को नहलाने के बाद पानी व्यय न हो, इसके लिए पानी को नजदीक के बगीचे तक ले जाया गया है। यहां आने वाली भैसों के गोबर का इस्तेमाल पौष्टिक खाद बनाने के लिए होगा। पार्लर में एक साथ पांच भैसें धोई जा सकती हैं। यहां एक पशु चिकित्सक भी नियुक्त किया गया है, जो पशु पालकों को सही टिप्स देगा।

यहां भैसों के बाल काटने का भी इंतजाम किया गया है।

यहां भैसों के बाल काटने का भी इंतजाम किया गया है।

भैसों के बाल काटने का इंतजाम किया गया
बता दें कि कोल्हापुर में भैसों का गर्म दूध छोटे-छोटे स्टाल पर बिकता है। इस प्रोजेक्ट को साकार रूप देने में पूर्व नगरसेवक विजय सूर्यवंशी का अहम योगदान है। सूर्यवंशी ने बताया कि जिस जगह यह सेंटर शुरू हुआ है वहां कभी खदान हुआ करती थी। भैसों को लाने से पहले उनके मालिकों को अपॉइंटमेंट लेना होगा। भैसों के पूछ के बाल को भी स्टाइलिश तरीके से काटने की व्यवस्था यहां की गई है।

Related Posts

बच्चों को गिफ्ट नहीं, समय देने की जरूरत : बाबा

उदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र “राष्ट्रीय तीर्थ ” में लग रही पांच दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी एवं शरद उत्सव के चौथे दिन रविवार को शहरवासियो और पर्यटकों का हुजुम उमड़ पड़ा। रविवार…

चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी ने की राज्यपाल तथा डीजीपी से भेंट

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने आज जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज मिश्र एवम राजस्थान के पुलिस महानिदेशक श्री मोहन लाल लाठर से भेंट की। सांसद जोशी ने राज्यपाल…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व