कोरोना केस बढ़ते ही ऑक्सीजन प्लांट और अस्पतालों की तैयारियों पर फोकस किया

उदयपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के आने से पूर्व ही प्रशासन तैयारियों को और चाक-चौबंद करने में जुट गया है। इसी क्रम में उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने आज जिला परिषद सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री ओपी बुनकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी, आरएनटी प्राचार्य डॉ लाखन पोसवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता, डब्लूएचओ एसएमओ डॉ अक्षय व्यास सहित चिकित्सा विभाग के विभिन्न नोडल अधिकारी एवं कोविड डेडिकेटेड निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति
कोरोना की संभावित तीसरी लहर एवं भविष्य में मेडिकल ऑक्सीजन की आशंका को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री देवड़ा ने 60 एवं उससे अधिक शैय्या क्षमता वाले अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की समीक्षा करते हुए कहा कि दूसरी लहर से अनुमान लगाते हुए हमें कठिन से कठिन परिस्थिति हेतु भी तैयार रहना है। अस्पताल अपनी बेड कैपेसिटी के अनुसार ऑक्सीजन की व्यवस्था को पहले से ही पुख्ता कर ले।
आवश्यक दवाइयों का रखे बफर स्टॉक
श्री देवड़ा ने कहा कि महामारी के दौरान अचानक से मामलो में वर्द्धि होने पर आवश्यक दवाइयों समेत अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की मांग बढ़ जाती है एवं बाजार में इसकी किल्लत होने लगती है। अतः समय रहते सभी अस्पताल दवाइयों समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का बफर स्टॉक अवश्य रखे।
सैंपलिंग जारी रखें
कलेक्टर श्री देवड़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना मामलो में बढ़ोतरी देखने को मिली है। संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता लगाने हेतु हमें सैंपलिंग को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण सावधानी बरतते हुए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना हर जगह सुनिश्चित करवानी है एवं साथ ही कोविड सेंपलिंग के कार्य में गती लानी है।
सभी तैयारियां पूर्ण रखें
श्री देवड़ा ने कहा कि यह कोई नहीं कह सकता की तीसरी लहर कितनी घातक होगी। जिस तरह विदेशो में तीसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की आवश्यकता को महसूस किया गया उसी से संज्ञान लेते हुए हमें पहले से ही हर पहलु पर सावधान एवं सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही हाई फोकस्ड फैसिलिटीज पर व्यवस्थाओं को और मजबूत करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर मानव संसाधन एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को और सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व