परीक्षा से पहले पेपर व्हाटसप कर देते, MBBS में नकल, पुलिस ने पकड़ा दो को

Udaipur Police ने पकड़े आरोपी के जारी किए फोटो।

उदयपुर। हिरणमगरी थाना पुलिस ने एमबीबीएस छात्रों को नकल कराने को लेकर एक मामले में परीक्षा से पूर्व पेपर आउट करने वालों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गौरव पिता चन्द्रकान्त पाठक निवासी मोहन कॉलोनी, कोतवाली, बांसवाडा, हाल प्रधानाचार्य मां गायत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग उमरडा Udaipur ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महाविद्यालय में MBBS प्रथम व द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 10.01.2022 से 27.01.2022 तक चल रही है। उक्त परीक्षा हेतु करणसिंह नोडल अधिकारी नियुक्त है। पाठक ने बताया कि उनको सूचना मिली कि करणसिंह अपने मोबाईल से अपने मित्र अजीतसिंह को मोबाईल पर परीक्षा से पूर्व ही पेपर भेजता है तथा उक्त दोनो मिलकर परीक्षार्थियो से रूपये लेकर परीक्षा से पूर्व ही पेपर आउट किया गया है, जिससे अन्य छात्रो के साथ धोखाधडी हो रही है। वगैरा पर प्रकरण संख्या 48/2022 धारा 409,420,120बी भादस व 66 आईटी एक्ट में कायम कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर मनोज कुमार ने घटना का पर्दाफाश कर घटना कारित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर अनन्त कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर व जरनैलसिंह वृताधिकारी वृत नगर पूर्व उदयपुर के सुपरविजन में रामसुमेर मीणा थानाधिकारी हिरणमगरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जाकर नोडल अधिकारी करणसिंह एवं अजीतसिंह को डिटेन कर घटना के सम्बन्ध में अनुसंधान किया गया। जिसमें आरोपियों का अपराध प्रमाणित हाने से करणसिंह एवं अजीतसिंह को गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

एसपी ने बताया कि आरोपी करणसिंह कॉलेज में आयोजित हो रही एमबीबीएस परीक्षा के नोडल अधिकारी होने से पेपर को परीक्षा समय से पूर्व ही सुनियोजित तरीके से आउट कर अपने साथी अजीतसिंह को व्हाटसअप पर भेजकर परीक्षार्थियो तक पहुंचा, उनसे अवैध राषि प्राप्त करना।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 255 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 159 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 124 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 102 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 159 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 345 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व