राज्यपाल ने विजेता ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी को सौंपी ट्राफी

उदयपुर। जिले की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को सुबह चित्रकूटनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने उदयपुर के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की मेजबानी में एस्ट्रो टर्फ कोर्ट पर आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी (महिला) चैंपियनशिप में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर और आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के बीच आयोजित फाईनल मैच को देखा और विजेता दल को ट्राफी प्रदान की।
चैंपियनशिप का समापन समारोह कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेता का खिताब देते हुए ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी को तथा उपविजेता का खिताब देते हुए आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की खिलाडि़यों का बधाई दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने विजेता दल को अपनी तरफ से एक लाख रुपये तथा उप विजेता को 75 हजार रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया और सभी खिलाडि़यों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान राज्यपाल ने इस चैंपियनशिप की स्मारिका का भी विमोचन किया।
समापन समारोह में त्रिनिदाद एवं टोबेगो के उच्चायुक्त डॉ. रॉजर गोपाल, उदयपुर पूर्व राजपरिवार सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे जबकि अध्यक्षता मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने की।

SEE VIDEO….


समापन समारोह से पूर्व राज्यपाल ने मैदान पर पहुंच कर फाइनल खेल रही दोनों टीमों का परिचय किया। इसके बाद फाइनल मैच शुरू हुआ जिसका राज्यपाल सहित सभी अतिथियों ने लुत्फ उठाया। मैच समाप्ति पर विजेता दल जीवाजी ग्वालियर, उपविजेता रही आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर, रनर अप रही पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला और चतुर्थ स्थान पर रही सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय पुणे की टीम को ट्राफी प्रदान की एवं मेडल पहनाएं। राज्यपाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी और सभी खिलाडि़यों को आशीर्वाद प्रदान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सभी अंपायर, कोच एवं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते वाली खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल ने मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन विश्वविद्यालय क्रीडा मण्डल के अध्यक्ष प्रो. शूरवीरसिंह भाणावत ने प्रस्तुत किया। अंत में कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्नप भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आभार जताया।


कार्यक्रम में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, एडीएम सिटी अशोक कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स एवं अन्य प्रतिनिधि, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन सहित खेल प्रशिक्षक, खेल प्रेमी एवं दर्शकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीपसिंह झाला ने किया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 367 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 268 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 184 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 260 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 451 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व