गहलोत, माकन, वासनिक व डोटासरा गुजरात बॉर्डर पर लेंगे भाजपा को निशाने पर

डूंगरपुर। गुजरात के साबरमती से रवाना हुई कांग्रेस की दांडी यात्रा शुक्रवार गुजरात-राजस्थान के रतनपुर बोर्डर पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश प्रभारी अजय माकन समेत कांग्रेस के कई मंत्री और नेता यात्रा का बॉर्डर पर स्वागत करेंगे। बाद में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। ये नेता केन्द्र की भाजपा सरकार व राजस्थान के भाजपा नेताओं को निशाने पर लेंगे।

शुक्रवार को दांडी यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेंगी। वहां होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जुटाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए है। राजस्थान में 700 किलोमीटर तक ये यात्रा निकाली जाएगी. रोजाना 20 किमी का सफर करेगी। कांग्रेस सेवादल की ओर से निकाली जा रही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया से युवाओं को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह करने वालो के खिलाफ जागरूक करना बताया गया है।

इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को उदयपुर संभाग के उदयपुर-डूंगरपुर जिले के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत सुबह 9.50 बजे स्पेशल प्लेन से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री का सुबह 10.30 बजे रतनपुर बॉर्डर (डूंगरपुर) में जनसभा का कार्यक्रम है। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रतनपुर बॉर्डर से हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे उदयपुर पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शाम को 5 बजे उदयपुर कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन शुक्रवार सुबह 9.50 बजे विशेष विमान से उदयपुर आकर 10 बजे रतनपुर बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा पुनः 12.30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे।
इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक गुरुवार रात को उदयपुर पहुंच गए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलो सहित अन्य अतिविशिष्ट अतिथियों की उदयपुर-डूंगरपुर यात्रा के दौरान सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उदयपुर कलक्टर ने आदेश जारी कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सुरक्षा, प्रोटोकॉल, समन्वय, आवास, चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिशा-निर्देश प्रदान किये है।

दक्षिणी राजस्थान की राजनीति को समझे
बांसवाड़ा व डूंगरपुर की 9 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास 3 सीटें ही हैं। दो पर बीटीपी का परचम है तथा बची चार कांग्रेस के खाते में है। उदयपुर जिले में आठ में से पांच सीटें जनजाति बाहुल्य है। इसमें खेरवाड़ा कांग्रेस के पास है बाकी सभी भाजपा के पास है। जनरल सीटों में से एक वल्लभनगर सीट उप चुनाव में कांग्रेस जीती।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व