सकल दिगम्बर जैन समाज महिला का सावन उत्सव

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान राष्ट्रीय महिला मोर्चा कि बैठक आज र्स्वॠतुविलास शान्ति सागर सभागार में संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मुख्य आतिथ्य में 6 अगस्त शनिवार को सावन लहरियां प्रोग्राम सकल दिगम्बर जैन समाज का रखने के निर्णय के साथ सम्पन्न। बैठक में नागदा समाज अध्यक्ष मन्जू गदावत ने प्रस्ताव रखा कि हमें सम्पूर्ण दिगम्बर समाज महिलाओं का सावन प्रोग्राम रखना चाहिए जिसका समर्थन चित्तोड़ा समाज अध्यक्ष मघु चित्तोड़ा ने किया, प्रस्ताव र्स्वसम्मति से पास किया। हुमड़ समाज की अध्यक्ष डॉ सीमा चम्पावत ने कहा कि सकल दिगम्बर जैन समाज की महिलाओं का एक जुट होना समाज के जैन समाज के लिए गौरव की बात है इस पर सभी ने अभिवादन किया। बीसा नरसिंहपुरा समाज अध्यक्ष वन्दना लोलावत ने प्रस्ताव रखा कि महिला वर्ग चाहता है कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रेम्पवाॅक कार्यक्रम रखा जाना चाहिए जिसका पुरजोर समर्थन दसा हुमड समाज अध्यक्ष डिम्पल डागरिया ने किया सदन ने र्स्वसम्मति से पास किया गया ।सरावगी समाज अध्यक्ष अन्जना गंगवाल ने बेस्ट ड्रेस्अप लहरियां क्वीन अवार्ड को कार्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन हुमड समाज अध्यक्ष सुशीला कारवा ने किया जिसे भी र्स्वसम्मत स्वीकार किया। जैन जाग्रति महिला मंच अध्यक्ष लीला कुड़ियां ने बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र का आयोजन रखा जाने का प्रस्ताव रखा जिसे अर्चना पटवारी ने महिला जाग्रति के लिए आवश्यक होने से समर्थन किया है। बैठक की अध्यक्षता माधुरी मुसलिया ने की एवं संचालन विभा सुरावत, कल्पना हाथी ने किया। बैठक में संस्थान महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष सारिका सुरावत, महामंत्री हेमलता जैन , विंध्या जावरिया, शर्मिष्ठा सेठ, भावना पंचोली, अर्चना चित्तोड़ा,नीला जैन,उषा मेहता,राखी मीनडा, आदि कमी संगठन के प्रति निधियों ने प्रस्ताव रखे। अन्त में परमसरक्षक ने सदन से आग्रह किया कि प्रथम एक से तीस तक आने वाली महिलाओं को टोकन दे उनमें तीन जनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टेलेंट प्रस्तुति, बेस्ट ड्रेस् लहरियां क्विन,प्रशन उत्तर राउंड को तीन तीन पुरस्कार दिये जाएंगे। जैन ने बताया कि कार्यक्रम हेतु दो निर्णायक मंडल बनेगा, कार्यक्रम संयोजक, सहसंयोजक, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाने, कार्यक्रम स्थल तय कर आपको सूचना दी जाएगी ताकि आप सकल दिगम्बर जैन समाज के महिलाओं को भाग लेने हेतू आमंत्रित कर कार्यक्रम सफल बना सके।

  • Related Posts

    500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

    Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 299 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 190 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 152 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 136 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 186 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 378 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व