बीकानेर हाउस के विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ का बजट मंजूर

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्याें हेतु 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से बीकानेर हाउस में नवीन आर्ट गैलेरी, एम्फीथिएटर एवं स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सकेगा।
उक्त निर्णय के अनुसार बीकानेर हाउस री-डेवलपमेंट प्लान के तहत विशिष्ट राजस्थानी शैली में निर्मित मौजूदा परिसर को सहेजते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। परिसर के मूल स्वरूप को राजस्थानी स्थापत्य कला के अनुरूप विकसित करते हुए विश्वस्तरीय कला एवं संस्कृति केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। नवीन परिसर में स्थाई क्राफ्ट बाजार भी बनेगा, जहां पर राजस्थानी शिल्पकार अपने उत्पादों की बिक्री करके प्रदेश की कला संस्कृति और हैंडीक्राफ्ट को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 के भाषण में दिल्ली में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के प्रतीक के रूप में स्थापित बीकानेर हाउस एवं इसकी आर्ट गैलेरी की विरासत की सार-संभाल के लिए 15 करोड़ रूपए की लागत से उन्नयन एवं विकास कार्य शुरू करवाए जाने की घोषणा की थी। 

Related Posts

भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

उदयपुर।  शहर के आरके पुरम, गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पीछे,श्री नाथ नगर, साईं अपार्टमेंट के पास में पुष्कर दास महाराज के द्वारा चल रही संगीतमय भागवत कथा के दूसरे दिन…

मुंबई एयरपोर्ट 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, जाने पूरी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र का मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट CSMIA पर 20 नवंबर को छह घंटे के लिए उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार को…

You Missed

‘आधे अधूरे‘ नाटक ने दिया साथ रहने का संदेश

  • December 7, 2025
  • 2 views
‘आधे अधूरे‘ नाटक ने दिया साथ रहने का संदेश

उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

  • December 6, 2025
  • 2 views
उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

  • December 6, 2025
  • 2 views
बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

  • December 6, 2025
  • 3 views
उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

  • December 5, 2025
  • 5 views
हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

शैली जैन को पीएचडी

  • December 5, 2025
  • 6 views
शैली जैन को पीएचडी