पहुंची मिशन निरोगी हिंदुस्तान यात्रा

उदयपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों ,केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याण कारी स्वास्थ्य योजनाओं को गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुंचाने और जन जागरण हेतु भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की मिशन हिंदुस्तान गौरव यात्रा यात्रा के प्रदेश प्रभारी सर्वेश्वर शर्मा के नेतृत्व में उदयपुर पहुंची ।


पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में उदयपुर देहात भाजपा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर्स ,नर्सेज ,फिजियोथेरेपी , डेंटल,आयुर्वेद एवं फार्मों क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रदेश प्रभारी सर्वेश्वर शर्मा ने कहा विगत आठ वर्षो में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में कई नवाचार और कीर्तिमान स्थापित किए गए एवम बदलाव हुए ।
कोवीड जेसी महामारी से भारत मजबूती के साथ लड़ा और विश्व के लिए सहयोगी बना ।
भारत ने स्वदेश निर्मित कोविड वेक्सिन बनाई और आज दो सौ करोड़ वेक्सिन डोज का कीर्तिमान रच दिया ।
फार्मा क्षेत्र में पहले 53 प्रकार के एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट (एपीआई) के लिए भारत चाइना पर निर्भर था आज 35 एपीआई देश मे बन रहे है ।
उस से देश मे रोजगार बढ़ेगा और चाइना पर निर्भरता कम होगी ।
पीएम नरेंद्र मोदी पिछले आठ वर्षों में, चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में भी तेजी से परिवर्तन लाए. 2014 से पहले देश में 90 हजार से भी कम मेडिकल सीटें थीं. पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 8 वर्षों में मेडिकल की 65 हजार से अधिक नई सीटें जोड़ी गईं. इसी का परिणाम है कि आजादी के बाद देश में 70 वर्षों में जितने डॉक्टर बने उससे ज्यादा डॉक्टर अगले 10-12 सालों में तैयार हो जाएंगे.
सर्वेश्वर शर्मा ने कहा की आयुष्मान भारत योजना ,मिशन इंद्र धनुष योजना,राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और ई-संजीवनी ओपीडी योजना,प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र जेसी योजनाएं भारत के जन जन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नीव का पत्थर साबित होगी।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा की भाजपा उदयपुर देहात के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने कोविड में पीड़ित मानवता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी एवम आने वाले समय में गांव गांव में भाजपा के स्वास्थ्य दूत मोदी सरकार की स्वाथ्य क्षेत्र की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचे इसका प्रयास करेंगे ।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ईश्वर जैन ने चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन रखते हुए उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य जन जागरण का संकल्प दिलाया ।
ईस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
स्वास्थ्य संवाद में जिला कोर कमेटी समन्वयक महेंद्र ओदिच्य,जिला महामंत्री नाना लाल अहारी,दीपक शर्मा,पूर्व जिला उप प्रमुख सुंदर लाल भाणावत,चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक चेतना पालीवाल,संजय नागदा ,जिला कार्यालय मंत्री मोहब्बत सिंह राव,कोषाध्यक्ष शांति लाल जैन ,सोशल मीडिया प्रभारी गौरव नागर समेत चिकित्सा ,नर्सिंग ,फार्मों आदि क्षेत्र के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व