Khatu Shyam : खाटूश्यामजी मेले में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दु:ख

जयपुर, सीकर। खाटूश्यामजी Khatu Shyam के मासिक मेले में सोमवार सवेरे भगदड़ मच गई। इस घअना में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 3 महिलाएं गंभीर घायल हो गई। घायल महिलाओं को वहां से उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम जी में ही उपचार कराया जा रहा है। खाटूश्याम जी के मासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर की लम्बी-लम्बी लाइने लग जाती है और इसी दौरान यह घटना हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

– PM Modi

Rahul Gandhi, Congress Leader : राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी के मेले में भगदड़ की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राजस्थान के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि वो जल्द से जल्द प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय लोगों की मदद करें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

– Cm Gehlot

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हादसे पर जताया दुख, कहा-भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हृदय विदारक,ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें,शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं

Speaker Birla

देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि हादसे को लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी’। हादसे पर दु:ख भी जताते हुए कहा कि मैं खुद भी जल्द ही घटना स्थल पर जाऊंगी।

– Mantri Rawat

सांसद हुनमान बेनीवाल ने कहा कि आज सुबह राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री खाटूश्याम जी मंदिर में हुई भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं घायल होने की अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक खबर प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

– Mp Beniwal

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 85 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 70 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व