ताजिए में लगी आग को हिंदू परिवारों ने बुझाया

उदयपुर। शहर के मोची बाजार में हुई एक घटना में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। लोगों ने भी कहा… कि हिंदू मुस्लिम समुदाय में प्रेम हो तो ऐसा। दरअसल यहां शहर के मोचीवाड़ा में पलटन मस्जिद का आखरी ताजिया निकल रहा था। तभी संभवतः दीया या अगरबत्ती से अचानक ताजिए में आग लग गई। इस दौरान हिंदू समुदायों के लोगों ने जब आग लगती हुई देखी तो तुरंत आगे आकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इन हिंदू परिवारों के त्वरित प्रयासों से आग पर तुरंत काबू पाया गया और कुछ ही देर में आग बुझ गई। 
इन लोगों के कड़ी प्रयासों से बुझी आग
आग बुझाने में आशीष चौवाड़िया, पायल चौवाडिया, राजकुमार सोलंकी, लक्ष्य सोलंकी, कृष्णा मुंडाविया, खुश सोलंकी, लव सोलंकी, राज कुमार सोलंकी, शारदा सोलंकी, गोपाल सोलंकी, रेखा सोलंकी, नीता सोलंकी आदि का प्रमुख योगदान रहा जिन्होंने मिलकर ताजिये की आग को बुझाया। इससे ना सिर्फ एक हादसा होते-होते टल गया बल्कि यह सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी बन गयी । 
सौहार्द के उदाहरण पर कलेक्टर ने जताई खुशी
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल पर खुशी जताई है। इधर घटना होने के बाद एडीएम (शहर) प्रभा गौतम एवं संयुक्त निदेशक नगर विकास कुशल कोठारी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

Udaipur_news

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 372 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 270 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 204 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 186 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 263 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 454 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व