har ghar tiranga : उदयपुर संभाग में 6 लाख झंडे वितरित

उदयपुर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान har ghar tiranga उदयपुर संभाग में साकार होता दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के प्रयासों से हर घर झण्डा फहराने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे है। इस अभियान के तहत उदयपुर संभाग के सभी 6 जिलों में 6 लाख झंडे वितरित कर दिए गये है जिसमें सर्वाधिक 2 लाख 10 हजार झंडे उदयपुर जिले में वितरित किये गये है।


संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व जिला प्रशासन के आह्वान पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के माध्यम से यह 6 लाख झण्डे प्राप्त हुए है जिसका संभाग के सभी जिलों में वितरण किया जा चुका है। इसके तहत उदयपुर में 2 लाख 10 हजार, राजसमंद व चित्तौड़गढ़ में एक-एक लाख, बांसवाड़ा में 90 हजार तथा डूंगरपुर व प्रतापगढ़ में 50-50 हजार झण्डे वितरित किये गये है।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि उदयपुर जिले में इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले के विभिन्न विभागों सहित उपखण्ड, ब्लॉक्स, तहसील एवं नगर पालिका क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थाओं में झंडे पहुंचा दिये गये है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में हर वर्ग उत्साहित है और सभी के प्रयासों से सरकार की हर घर तिरंगा फहराने की मंशा को पूर्ण करने में जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों व कार्मिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर अभियान के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और उदयपुरवासियों से राष्ट्रहित में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 198 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 249 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 445 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व