सुविवि छात्रसंघ चुनाव: अंतिम मतदाता सूचियां जारी

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 26 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव के तहत शनिवार को आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। इसमें कुल 13572 विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि सभी संघटक महाविद्यालयों से अंतिम मतदाता सूचियां प्राप्त हुई। इसके तहत विज्ञान महाविद्यालय में 4460, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में 4204, वाणिज्य महाविद्यालय में 3977 तथा विधि महाविद्यालय में 931 विद्यार्थियों की अंतिम सूची तैयार की गई हैं।
गुरुवार को जारी की गई अस्थाई मतदाता सूचियों में विभिन्न आपत्तियों का शनिवार को निस्तारण किया गया। उसके बाद सभी महाविद्यालय के अधिष्ठाताओं और सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाताओं ने संशोधित सूचियाँ जारी की जिसको
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों ने उक्त सूचियों को अंतिम रूप दिया।
सोमवार को होंगे नामांकन सोमवार को सुबह 10 से 3 बजे तक विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सोमवार को ही उक्त नामांकनों पर आपत्तियां शाम 3 से 5 बजे के बीच प्राप्त की जाएगी।
छात्र संवाद होगा 24 को इस बार भी छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का छात्र संवाद कार्यक्रम 24 अगस्त को सुबह 11:30 बजे विश्वविद्यालय अतिथि गृह सभागार में आयोजित किया जाएगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो शूरवीर सिंह भाणावत ने इस कार्य को संपन्न करने के लिए टीम का गठन भी किया है। इस संवाद कार्यक्रम में छात्र 5 मिनट की अवधि में अपनी बात छात्रों के समक्ष रखेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 239 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 148 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 115 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 94 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 148 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 333 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व